Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने हेल्थकेयर के क्षेत्र में अपने 40 सफल वर्षों का मनाया जश्न

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने हेल्थकेयर के क्षेत्र में अपने 40 सफल वर्षों का मनाया जश्न

Ajay vermaBy Ajay verma09/03/2026No Comments4 Mins Read

फरीदाबाद, 08 मार्च, 2026 ।  फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने भरोसेमंद हेल्थकेयर सेवा प्रदाता के तौर पर अपनी सफल पारी का जश्न मनाते हुए, हेरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया (एचएमसीआई) के साथ मिलकर विंटेज कार हेरिटेज रैली का आयोजन किया। शहर में अपनी तरह के इस पहले आयोजन में करीब 1,000 वरिष्ठ नागरिक, ऑटोमोबाइल के शौकीन, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और परिवार एवं सामुदायिक सदस्यों ने हिस्सा लिया और विरासत, धैर्यशीलता एवं साझा परंपराओं का जश्न मनाया।

इस रैली को *श्री विपुल गोयल, माननीय कैबिनेट मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन, हरियाणा सरकार* ने झंडी दिखाकर उदघाटन किया।

रैली में, 50 से अधिक विंटेज कारों एवं मोटरसाइकिलों को प्रदर्शित किया गया था। इन समयातीत सुंदरियों को ऑटोमोबाइल कद्रदानों द्वारा कई वर्षों से सावधानीपूर्वक संभालकर रखा गया है। ये क्लासिक मशीनें उसी उम्दा कारीगरी, इतिहास और दृढ़ता तथा उन मूल्यों को दर्शाती हैं जो पिछले चार दशकों के दौरान अस्पताल के सफर की पहचान बन चुके हैं।

फरीदाबाद में 15-किलोमीटर की हेरिटेज ड्राइव उसी सहनशीलता और विकासक्रम तथा उन गुणों की प्रतीक थी जो विंटेज ऑटोमोबाइल्स के साथ-साथ हेल्थकेयर के सफर को भी परिभाषित करते हैं। इस प्रकार के रेस्टोर्ड व्हीकल्स के शानदार अतीत और आज भी मजबूती के साथ डटे रहने की खूबियों की तर्ज पर ही, यह अस्पताल भी दयाभाव और क्लीनिकल उत्कृष्टता के अपने बुनियादी मूल्यों पर अडिग रहते हुए लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर है।

कार्यक्रम की शुरूआत विंटेज व्हीकल्स और प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन तथा स्वागत के साथ हुई। इसके बाद, प्रतिभागियों को ऊर्जावान बनाने के लिए पावर योगा और ब्रीदिंग सेशन आयोजित किया गया। रैली को औपचारिक रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया और इसने शहर में 15-किलोमीटर की दूरी तय की। इवेंट का समापन अभिनंदन समारोह और इंटरेक्शन सेशन के साथ हुआ, जिसमें विंटेज वाहनों के मालिकों के जज़्बे का जश्न मनाया गया और आपस में भी उनके संपर्कों को मजबूती मिली।

इस अवसर पर, श्री विपुल गोयल, माननीय कैबिनेट मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन, हरियाणा सरकार ने कहा, “फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने 40 वर्षों का लंबा सफर पूरा कर लिया है जो इस क्षेत्र में हेल्थकेयर के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि है। पिछले दशकों में, इस संस्थान ने क्वालिटी मेडिकल केयर तक पहुंच को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है और समुदाय के स्तर पर भी विश्वास हासिल किया है। मैं फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल की पूरी टीम को क्लीनिकल उत्कृष्टता तथा दयाभाव के साथ हेल्थकेयर सेवा प्रदान करने के लिए बधाई देता हूं।”

दिलजीत टाइटस, महासचिव, हेरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया ने कहा, “विंटेज कारें/वाहन गुजरे हुए वक्त का बयान हैं, और यह संग्रहकर्ताओं के जज्बे, उनकी सावधानियों और धैर्य की बदौलत ही संभव होता है। इस रैली के माध्यम से, हम न सिर्फ ऑटोमोटिव हेरिटेज का उत्सव मना रहे हैं बल्कि यह फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद के 40-वर्षों के लंबे सफर का भी जश्न है। जो संस्थान समय की परीक्षा में खरे उतरते हैं, जैसे कि ये क्लासिक वाहन, वे समर्पण, देखभाल और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ बनाए जाते हैं।”

*डॉ अभिषेक शर्मा, फैसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद* ने कहा, “विरासत केवल बीते वर्षों के बारे में ही नहीं होती, वह उस सफर के समानांतर तैयार होने वाले भरोसे पर भी टिकी होती है। इस विंटेज कार रैली ने हमारी प्रगति, हमारी दृढ़ता और हमारे भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण को भी प्रदर्शित किया है। अब जबकि हम 40 वर्षों के अपने लंबे सफर की उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं, तो हम अपने वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं और इस तरह, हेल्थी एजिंग के विचार को भी बढ़ावा दे रहे हैं, तथा हमारे समुदायों को वर्तमान स्वरूप प्रदान करने में उनके बहुमूल्य योगदान को भी स्वीकार कर रहे हैं।”

*मोहित सिंह, जोनल डायरेक्टर, फोर्टिस हेल्थकेयर* ने कहा, “चालीस वर्ष एक उल्लेखनीय मुकाम है, जो फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, फरीदाबाद के प्रति समुदायों के भरोसे का सूचक है। अब जबकि हम अपनी इस उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं, तो हम हेल्थकेयर एक्सेस को मजबूत बनाने तथा मरीजों को एडवांस मेडिकल केयर और दयाभाव के साथ देखभाल का लाभ दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहरा रहे हैं।”

पिछले चार दशकों में, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने एक ऐसे भरोसेमंद हेल्थकेयर संस्थान के तौर पर पहचान बनायी है जिसने क्वालिटी मेडिकल केयर और दयाभाव के साथ देखभाल करते हुए अनगिनत जिंदगियों का स्पर्श किया है और उनके साथ अपने रिश्तों को प्रगाढ़ बनाया है। 40-वर्षों का यह समारोह उन जिंदगियों को श्रद्धांजलि है जिन्हें हमने सेवाएं प्रदान कीं, उस प्रगति का जश्न है जो हमने हासिल की है और साथ ही, इस क्षेत्र में बेहतर हेल्थकेयर प्रदान करने की हमारी लगातार जारी प्रतिबद्धता का भी सूचक है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.