Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » आज से आप सभी प्रकार के फ्यूल और गैस सिलेंडर के लिए भुगतान करते हुए पैसे कमा सकते हैं

    आज से आप सभी प्रकार के फ्यूल और गैस सिलेंडर के लिए भुगतान करते हुए पैसे कमा सकते हैं

    Ajay vermaBy Ajay verma27/10/2020No Comments4 Mins Read
    From today you can earn money by paying for all types of fuel and gas cylinders.

    फ्यूल, एक नए और शानदार कैशबैक ऐप ने भारतीय बाजार में प्रवेश किया है, जिसमें सभी प्रकार की पेट्रोल, डीजल, सीएनजी तथा रसोई गैस सिलेंडर पर 50% तक कैशबैक की पेशकश की गई है। कोविड-19 जैसी महामारी और इसके कारण लगे लॉकडाउन के कारण महंगाई बढ़ गई है और इस महंगाई से प्रभावित आम लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए फ्यूल ऐप को पेश किया गया है। फ्यूल ऐप लोगों को उनकी मेहनत से कमाए गए पैसों को बचाने में मदद करने का वादा करता है।

    यह क्रिएटव वेंचर वर्षीय रौनक शर्मा का आइडिया है, जो न तो किसी हाई-प्रोफाइल डिग्री रखने वाले टेक्नोक्रेट या मैनेजमेंट प्रोफेशनल हैं। फिर भी अपने बिजनेस कौशल, इनोवेटिव सोच और अपनी कड़ी मेहनत के साथ रौनक ने टेक्नोलॉजी और बिजनेस आइडिया के साथ कुछ अलग करने का फैसला किया है और फ्यूल मोबाइल एप्लीकेशन बाजार में लॉन्च किया है।

    आज लॉन्च के अवसर पर फ्यूल ऐप को डाउनलोड करने पर पहले पांच सौ यूजर्स के लिए 100% कैशबैक दिया जा रहा है। यह गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और आईओएस यूजर्स के लिए अगले महीने से उपलब्ध होगा। फाउंडर रौनक शर्मा के अनुसार उन्हें गर्व है कि फ्यूल ऐप पूरी तरह से मेक इन इंडिया ऐप है। इसके साथ ही ये भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाता है।

    फ्यूल लॉन्च के मौके पर विस्तार से जानकारी देते हुए रौनक शर्मा ने कहा कि “हमारा उद्देश्य आम आदमी तक कैशबैक के फायदों को पहुंचाना है। हम मध्यम वर्गीय लोगों पर बोझ को कम करना चाहते हैं, जो महामारी की स्थिति में बेहद मुश्किलों से जूझ रहे हैं। कई ने अपनी नौकरी और आमदनी के अन्य स्रोतों को खो दिया है। वर्तमान माहौल में, निम्न आय वर्ग दैनिक घरेलू सामान खरीदते समय मुश्किलों को महसूस कर रहा है। बाजार में ऐसे ढेर सारे ऐप्स हैं जो कैशबैक प्रदान करते हैं जिन्हें ब्रांडेड आउटलेट्स और शॉपिंग मॉल में भुनाया जा सकता है। हालांकि, हमने इस ऐप को सामान्य मध्यम वर्ग के व्यक्ति, टूव्हीलर्स यूजर्स तक पहुंचाने के लिए बनाया है, जिन्हें दैनिक आधार पर तेल आदि खरीदने की आवश्यकता रहती है। हम चाहते हैं कि गृहिणियों को भी किराने की वस्तुओं के लिए कैशबैक का उपयोग करके फायदा हो।”

    फ्यूल ऐप सही माएने में सबसे आसान कैश बैक एप्लीकेशन है, जिसमें कि आपको अपने पेट्रोल डीजल इत्यादि का बिल अपलोड करना है और इसकी साथ ही आपके अकाउंट में फ्यूल मनी ट्रांसफर हो जाता है। अब आप फ्यूल मनी की सहायता से ऐप में बने स्टोर से अपनी मन पसंद की वस्तु एं भी खरीद सकते हैं।

    फ्यूल ऐप के स्टोर में कई जाने माने ब्रांड्स के प्रोडक्ट, ग्रॉसरी आदि उपलब्ध है, जिसको कि फ्यूल मनी से खरीदा जा सकता है।

    ऐप की इंटीग्रेटेड फीचर्स के बारे में बताते हुए रौनक शर्मा ने आगे कहा कि “सबसे अच्छी बात यह है कि फ्यूल काफी फंक्शनल और यूजर फ्रैंडली है। यूजर्स को बस ऐप के साथ बिल की एक तस्वीर क्लिक करने और इसे ऐप पर अपलोड करना होगा, जिसके बाद ऐप ऑटोमैटिक तौर पर तेल आदि के पैसे पर 50% कैशबैक देता है जिसे किसी भी चीज़ पर खर्च किया जा सकता है जैसे, घर का आम उपयोग का सामान, किराने का सामान, आदि। इसके साथ ही यूजर्स अपने इस पैसे को दोस्तों, परिवार के सदस्यों या ऐप के किसी भी यूजर को ट्रांसफर भी कर सकते हैं।

    ऐप में वर्तमान में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, शराब और रसोई गैस के खर्च को कैशबैक ऑफर्स के लिए शामिल किया गया है। फ्यूल कैशबैक ऐप बाजार में अपनी तरह का एक है और निम्न-आय वर्ग और गृहिणियों के लिए एक अतिरिक्त आय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का वादा करता है।

    App Fyool TECH tech express एक नए और शानदार कैशबैक ऐप ने भारतीय बाजार में प्रवेश किया है जिसमें सभी प्रकार की पेट्रोल डीजल फ्यूल सीएनजी तथा रसोई गैस सिलेंडर पर 50% तक कैशबैक की पेशकश की गई है।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.