Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, February 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » हरियाणा सरकार का बजट पूरी तरह से दिशाहीन : भारत अशोकअरोड़ा

    हरियाणा सरकार का बजट पूरी तरह से दिशाहीन : भारत अशोकअरोड़ा

    Ajay vermaBy Ajay verma12/03/2021No Comments2 Mins Read

    Today Express News | फरीदाबाद, 12 मार्च : हरियाणा सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को युवा कांग्रेसी नेता भारत अशोक अरोड़ा ने पूरी तरह दिशाहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पेश किया गया बजट युवाओं, किसानों के हित में नहीं है। बजट में आमजन के लिए कोई सुविधा नहीं है। भारत अरोड़ा ने कहा कि भाजपा-जजपा की सरकार ने सबसे खराब बजट पेश करने का काम किया है क्योंकि हरियाणा एक कृषि प्रधान प्रदेश है और उसी प्रदेश की किसान विरोधी सरकार ने इस बजट के माध्यम से अन्नदाताओं की घोर अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में सबसे अव्वल स्थान पर है लेकिन इसके बावजूद बजट में युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए इस दिशाहीन सरकार ने कोई ठोस योजना नहीं बनाई। कोरोना काल के दौरान प्रदेश में बंद हुए छोटे उद्योगों को पुन: शुरू करने के लिए भी सरकार ने कोई प्रावधान नहीं दिया है। इस बजट से आज समाज का हर वर्ग हताश है और निराश है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा पार्टी की सहयोगी जजपा पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सरकार बनने पर 5100 रूपए प्रतिमाह बुढ़ापा पेंशन करने का वायदा किया था लेकिन आज सरकार ने बजट में बुढ़ापा पेंशन में मात्र 250 रूपए की वृद्धि करके उसे 2250 से 2500 रूपए किया है, जो कि बुजुर्गाे के साथ सरासर धोखा है। बजट से यह स्पष्ट हो जाता है कि यह पूरी तरह दिशाहीन और अपने लक्ष्यों से भटका हुआ है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    रोज़गार, विकास और आत्मनिर्भर भारत का घोषणापत्र है केंद्रीय बजट : राजेश नागर

    10/02/2026

    अग्रसेन महाराज केवल इतिहास नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समरस भारत की प्रेरणा हैं : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

    31/01/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने किया ‘संजीवनी’ का लॉन्च – फरीदाबाद की पहली समर्पित 24/7 स्ट्रोक हेल्पलाइन के साथ-साथ स्ट्रोक क्लीनिक एवं एंबुलेंस सर्विस

    28/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.