Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » बिना परमिट के सवारियां ढो रहे वाहनों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली है : परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

    बिना परमिट के सवारियां ढो रहे वाहनों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली है : परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

    Ajay vermaBy Ajay verma09/10/2020No Comments3 Mins Read
    Have made full preparations to tighten the vehicles carrying passengers without permits Transport Minister Moolchand Sharma

    चण्डीगढ़, 9 अक्तूबर-हरियाणा सरकार ने प्रदेश में बिना परमिट के सवारियां ढो रहे वाहनों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली है। परिवहन मंत्री  मूलचंद शर्मा ने कहा कि हाइवे पर पडऩे वाले टोल प्लाजा पर जल्द ही आरटीए सचिव कार्यालयों और हरियाणा रोडवेज की संयुक्त टीमें तैनात की जाएंगी। ये टीमें प्रदेश-भर में बिना कागजात के, नियमित तौर पर टैक्स न भरने वाले और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

    मूलचंद शर्मा आज फरीदाबाद में पलवल और फरीदाबाद जिलों के रोडवेज महाप्रबंधकों और आरटीए सचिवों की संयुक्त बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि विभाग की हर महीने बैठक बुलाई जाएगी जिसमें खास तौर पर, अवैध तरीके से सवारियां ढोने वाले वाहनों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि हरियाणा रोडवेज के घाटे को पूरा करने के लिए सरकार प्रदेश में अवैध वाहनों पर शिकंजा कसने की पूरी योजना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को इस मामले में सख्ती से निपटने के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध वाहनों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन रूटों पर बसों की आवश्यकता है, उन पर बसों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

    मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा रोडवेज यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा सुविधा मुहैया करवाने का काम करती है और अगर किसी एक जगह पर जाने के लिए हरियाणा रोडवेज के साथ किसी और राज्य की बस खड़ी हो तो यात्री हरियाणा रोडवेज में बैठना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि कंडक्टर और ड्राइवर हरियाणा रोडवेज की जान है। वे दिन-रात मेहनत करते हैं लेकिन अवैध वाहनों के चलते रोडवेज का घाटा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना के समय में लोगों ने भारी संख्या में अवैध रूप से सवारियां ढोने का कार्य शुरू कर दिया, जिसके चलते हरियाणा रोडवेज को सीधा नुकसान हो रहा है।

    इसके अलावा, परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ भी बैठक की जिसमें बल्लभगढ़ व फरीदाबाद के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उन्होंने मुख्य रूप से बल्लभगढ़ के अंदर सेक्टरों में बने पार्कों की स्थिति सुधारने, सभी सेक्टरों से निकलने वाले गंदे पानी की सीवर लाइन को दुरूस्त करने और टूटी हुई सडक़ों की मरम्मत करने के साथ-साथ सेक्टरों के अंदर पीने के पानी की समस्या को जल्द दूर करने के भी निर्देश दिए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    क्या परीक्षा सिर्फ कराना ही सरकार की जिम्मेदारी है, या परीक्षार्थियों की चिंता करना भी उतना ही जरूरी है?

    22/07/2026

    योकोहामा इंडिया भविष्य के लिए तैयार मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं के ज़रिए मोबिलिटी को आगे बढ़ा रहा है

    17/06/2026

    पंचकुला में भाजपा के पक्ष में मजबूत होता जनसमर्थन, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया जनसंपर्क और सभाओं को संबोधित

    07/05/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.