Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » आईएमए हरियाणा ने सरकार को आयुष्मान मरीजों का इलाज स्थागित करने की दी चेतावनी !

    आईएमए हरियाणा ने सरकार को आयुष्मान मरीजों का इलाज स्थागित करने की दी चेतावनी !

    Ajay vermaBy Ajay verma22/02/2024No Comments4 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा | हमारे यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को सितंबर 2018 में आयुष्मान भारत नामक एक अभूतपूर्व योजना समर्पित की थी। उसी वर्ष हरियाणा ने भी इस योजना को अपना लिया था। इस योजना से गरीब मरीजों का बहुत भला भी हुआ है। अब हरियाणा सरकार ने चिरायु कार्ड भी बना दिए हैं जिसका लाभ और अधिक मरीजों को होगा।

    इसके बाद भी बहुत ही दुःख की बात है कि सरकार ने बजट में पर्याप्त बढ़ोतरी नहीं करी है और पिछले 2 -3 सालों से अस्पतालों के बिल समय पर नहीं दिए जा रहे हैं। बिना किसी ठोस कारण के मनमानी कटौतियां कर ली जाती हैं। पूछने पर कई महीनो तक कोई जवाब भी नहीं मिलता। भारत सरकार ने नवंबर 2021 में विभिन्न पैकेज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी थी किन्तु हरियाणा सरकार ने अब तक भी इन्हे लागू नहीं किया है।
    प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में लगभग लागत पर ही काम कर रहे हैं और यह दुःख की बात है कि उन्हें समय पर भुगतान करने में सरकार अस्मर्थ है। कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से भुगतान 15 दिन में हो जाना चाहिए अन्यथा उसपर ब्याज दिया जाना चाहिए। हालत यह है कि ब्याज तो दूर मूल के दर्शन भी महीनो तक नहीं होते।
    इन सभी कारणों की वजह से आयुष्मान अस्पतालों में काफी रोष व्यापत है। घाटे का सौदा कोई भी संस्थान कब तक चला सकता है? यदि हरियाणा सरकार ने इस समस्या के निदान हेतु तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाये तो वो दिन दूर नहीं है जब सभी आयुष्मान अस्पतालों को अपनी सेवायें स्थगित करनी पड़ेंगी। हमरी प्रभु से प्राथना है कि हमारे प्रगतिशील राज्य को वो दिन न देखना पड़े।
    हरियाणा के डॉक्टरों का डेलिगेशन आई एम ए हरियाणा के नेतृत्व में कई बार आयुष्मान से जुड़े हुए अधिकारियों से मिल चुके हैं और उनको अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराया है ।मुख्य मंत्री जी और कई नेताओं से भी कई बार बात हुई है। काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई। इसकी वजह से आयुष्मान मरीजों को अपनी सेवाएं देने में अस्पतालों का काफी नुकसान हो रहा हैऔर मुश्किलें आ रही हैं।
    ….2
    हम सरकार से निमिन्लिखित समस्याओं के तुरन्त समाधान के लिए प्रार्थना करते हैं :
    1. पहले अप्रूवल देने के बाद भी भुगतान करते समय 50 से 90% तक पैसा काट लिया जाता है जिसका कोई औचित्य नहीं है ना ही इसके बारे में कोई सुनवाई की जा रही है।
    इस प्रक्रिया को बदल कर पारदर्शी किया जाना चाहिए। पहले पास किए हुए केसेस में बिना किसी ठोस कारण के कोई कटौती नहीं होनी चाहिए।
    2. आयुष्मान भारत स्कीम 2018 में हरियाणा में शुरू की गई थी। पिछले 6 साल से उनके रेट में कोई भी उचित बदलाव नहीं किया गया। बल्कि कुछ पैकेज रेट तो उल्टा कम कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने 2.2 वर्जन नवंबर 2021 में रिलीज कर दिया था,जो कि काफी प्रदेशो की सरकारे लागू कर चुकी हैं, परंतु यह हरियाणा में अभी तक लागू नहीं हुआ।हरियाणा सरकार को नए पैकेज रेट तुरंत प्रभाव से लागू करने चाहिए।
    3. पेमेंट 3 से 6 महीने के बाद आ रही है जबकि इसका भुगतान मरीज की छुट्टी होने के 15 दिन के अंदर हो जाना चाहिए। इस देरी की वजह से हॉस्पिटलों को काफी आर्थिक समस्या आ रही है। न ही कोई ब्याज दिया जा रहा है, जोकि MOU के हिसाब से मिलना चाहिए। अधिक डाक्टरों की भर्ती करके भुगतान 15 दिन के अंदर सुनिश्चित करना चाहिए। देरी से होने वाले भुगतान पर कानूनन ब्याज दिया जाना चाहिए। बिना कारण भुगतान रोका नहीं जाना चाहिए।
    4. जुलाई 2023 में ACS हेल्थ ने वादा किया था कि हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के ईलाज की पात्रता के लिए अस्पतालों पर जबरदस्ती थोपी गयी आयुष्मान भारत की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया जायेगा परन्तु इस पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। सरकार को तुरंत प्रभाव से यह जबरदस्ती की अनिवार्यता हटा देनी चाहिए।
    *इन सभी समस्याओं से तंग आ कर सभी आयुष्मान अस्पतालों ने आईएमए प्रधान को किसी भी प्रकार का एक्शन लेने के लिए हस्ताक्षर कर के दिए हैं।*
    *अगर सरकार ने इन समस्याओं का तुरंत समाधान नहीं निकाला तो हमें मजबूर होकर पूरे हरियाणा में आयुष्मान मरीजों का इलाज स्थागित करना पड़ेगा जिससे कि मरीजों को काफी दिक्कत होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।* हमारी हरियाणा सरकार से, माननीय मुख्यमंत्री जी व् माननीय स्वास्थय मंत्री जी से, प्रार्थना है कि इस “मोदी की गारंटी” को हरियाणा में असफल न होने दें। हम आपके साथ हैं किन्तु हम पर सेवा के बदले अत्याचार न करें।
    डॉ अजय महाजन
    प्रधान आईएमए हरियाणा
    डॉ धीरेंद्र सोनी
    सचिव आईएमए हरियाणा
    डॉ सुरेश अरोड़ा
    चेयरमैन आयुष्मान कमेटी
    IMA Haryana warns government to postpone treatment of Ayushman patients!
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.