Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » बेवजह निर्दोष लाइनमैन को फँसाया जा रहा है जिसे यूनियन बर्दाश्त नही करेगी: एचएसईबी वर्कर यूनियन

    बेवजह निर्दोष लाइनमैन को फँसाया जा रहा है जिसे यूनियन बर्दाश्त नही करेगी: एचएसईबी वर्कर यूनियन

    Ajay vermaBy Ajay verma21/07/2020No Comments2 Mins Read
    Impeccably innocent linemen are being trapped, which the union will not tolerate HSEB Workers Union01

    Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद/ हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के बैनरतले बल्लभगढ़ बिजली निगम की सबडिवीजन सिटी-वन में कर्मचारियों का धरना जारी रहा । सबडिवीजन के प्रधान सुरेन्दर शर्मा की अध्यक्षता में चल रहे इस प्रदर्शन में गुस्साये कर्मचारियों ने लाइनमैन की बहाली कि माँग पर अड़े रहे । जिसके विरोध स्वरूप कर्मियों ने सिटी-वन के एसडीओ, बल्लभगढ़ एक्सईएन व फरीदाबाद सर्कल के अधीक्षक अभियन्ता के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जोरदार नारेबाजी की । धरने पर मौजूद फरीदाबाद सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने साथी की बहाली की माँग पर अड़े कर्मचारियों ने दरी बिछाकर बिजली दफ्तर सिटी-वन के सामने डेरा डाल दिया । आखिर किन वजहों से निर्दोष लाइनमैन को बेवजह निलंबित किया गया है । जब तक लाइनमैन को बहाल नही किया जाता तब तक उनके संघर्ष की ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी । निगम अधिकारी किसी पुख्ता जाँच के बिना ही निर्दोष लाइनमैन पर कार्यवाही करते हुए उसे दोषी करार कर सस्पेन्ड कर दिया जो न्याय संगत नही है । निर्दोष के खिलाफ हुई इस उत्पीड़न की कार्यवाही से आहत होकर आज कर्मचारी लामबन्द होने को मजबूर हुआ है । जिसे कर्मचारी और उनकी यूनियन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही करेगी । निर्दोष लाइनमैन के साथ अन्याय के खिलाफ न्याय की इस लड़ाई में एचएसईबी वर्कर यूनियन पुरजोर विरोध करती करती है । बल्लभगढ़ यूनिट प्रधान कर्मवीर यादव का कहना है । कि जो भी इस घटनाक्रम में दोषी हैं । उन्हें सजा मिले, ना कि निर्दोष को जबरन दोषी बनाया जा रहा है । अभी तो कर्मचारियों का यह प्रदर्शन दफ्तर पर शान्तिपूर्ण तरीके से चल रहा है । इस मौके पर विनोद शर्मा, सोनू, बृजपाल, मुकेश, अनिल, सियाराम, राजबीर, पन्नालाल, मदनगोपाल, धीरसिंह, प्रीतम, बलजीत, दिगम्बर, मुरारी, संजय, सतिराम, महेश, देवदत्त, धर्मपाल आदि भारी संख्या में बिजली कर्मचारी धरने प्रदर्शन में शामिल रहे ।

    faridabad news Impeccably innocent linemen are being trapped Latest News TODAY EXPRESS NEWS which the union will not tolerate: HSEB Workers Union
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.