Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में एलएसपी के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. कमलेश कुमार हसनगढ़ीया ने ज्वाइन की जेजेपी

    दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में एलएसपी के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. कमलेश कुमार हसनगढ़ीया ने ज्वाइन की जेजेपी

    Ajay vermaBy Ajay verma11/06/2020No Comments1 Min Read

    Today Express News / Ajay Verma / चंडीगढ़, जून। जननायक जनता पार्टी को गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र से उस समय बड़ी सफलता मिली जब लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (एलएसपी) के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. कमलेश कुमार हसनगढ़ीया ने अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय में उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी में शामिल हुए डॉ. कमलेश को पार्टी का पटका पहनाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, पार्टी के खेल प्रकोष्ठ के रोहतक से जिलाध्यक्ष सुनील खत्री आदि मौजूद रहे।

    वहीं जेजेपी में शामिल हुए नेता ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली व जननायक जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने जेजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया है। दरअसल, कमलेश हसनगढ़ीया ने गत विधानसभा चुनाव में एलएसपी की तरफ से गढ़ी सांपला किलोई सीट पर चुनाव लड़ा था और वे एलएसपी के प्रदेश प्रवक्ता भी थे। वहीं डॉ. कमलेश कुमार पेशे से इंजिनियर होने के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा विभाग में इलेक्ट्रॉनिक एस एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के एचओडी और हिदू कॉलेज के प्रिंसीपल भी रह चुके है।

    former LSP candidate and state spokesperson Dr. Kamlesh Kumar Hasangariah joined JJP Haryana In the presence of Dushyant Chautala JJP TODAY EXPRESS NEWS TodayExpressNews
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    गैंगरेप-हत्या केस में दोनों दोषियों को अंतिम सांस तक उम्रकैद

    11/08/2026

    बीके चौक से अटल ऑडिटोरियम तक निकली तिरंगा यात्रा

    11/08/2026

    जीवा पब्लिक स्कूल में रोटरी इंटरैक्ट क्लब का शपथग्रहण समारोह

    11/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.