Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » करनाल – फसलों का एमएसपी मूल्य वृद्धि किसानों के साथ भद्दा मजाक : महेन्द्र राठी

    करनाल – फसलों का एमएसपी मूल्य वृद्धि किसानों के साथ भद्दा मजाक : महेन्द्र राठी

    Ajay vermaBy Ajay verma06/06/2020Updated:06/06/2020No Comments2 Mins Read
    महेन्द्र राठीप्रदेश प्रभारी हरियाणाभारतीय किसान यूनियन लोकशक्तिवज़िला मीडिया प्रभारी आम आदमी पार्टी, करनाल

    Today Express News / Ajay Verma / करनाल / केंद्र सरकार द्वारा किसानों की फसलों के नए एमएसपी जारी किए गए हैं जिन के विश्लेषण से यह स्पष्ट होता है कि मुख्य फसलों के दामों में 3% के आसपास वृद्धि की गई है । जिन 17 फसलों के नए एमएसपी जारी किए गए हैं यदि उनकी औसत निकाली जाए तो यह मात्र 4.70% आता है जबकि हरियाणा सरकार ने सरकारी जमीन 1 वर्ष के लिए ठेके पर देने हेतु कम से कम 5%  दाम वृद्धि का निर्णय लिया हुआ है ।  राठी ने जारी एक बयान में कहा है कि किसानों के साथ यह एक भद्दा मजाक है और यह वृद्धि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।  2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहने वाली  केंद्रीय सरकार  व  हरियाणा सरकार के दावे झूठे साबित हो रहे हैं।  राठी  ने आज यह बात किसान समृति दिवस पर तब कही जब वे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराम  सिंह, राष्ट्रीय मुख्य सचिव सत्य भान सिंह व राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र चौहान का  धन्यवाद कर रहे थे। किसान समृति दिवस अपने हक के लिए  मंदसोर में संघर्ष  कर रहे सरकार की गोलियों  का  शिकार हुए 6 किसानो की याद  में मनाया जाता है | राठी ने  आगे कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति  के राष्ट्रीय नेताओं ने उन्हें भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का हरियाणा प्रदेश प्रभारी नियुक्त करके  जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उसे पूरी निष्ठा और तत्परता से निभाएंगे।  इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के  नेता  बलबीर  सिंह नरवाल को हरियाणा प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया गया है।  भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति किसानों और किसानी से जुड़े लोगों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए संघर्षरत एक प्रभावी  संगठन है । राठी ने कहा है कि वे राष्ट्रिय नेताओं से मिलकर  प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का संगठन मजबूत करने  व  किसानों तथा किसानी से जुड़े लोगों की समस्याओं को लेकर आगे की रणनीति के लिए  शीघ्र  ही प्रदेश स्तरीय  बैठक  बुलाएंगे। विदित हो कि आम  आदमी पार्टी  नेता महेन्द्र राठी  किसानों  की समस्याओं  को  पहले भी प्रभावी ढंग से  लगातार उठाते रहे  हैं ।

    aap haryana crappy joke with farmers: Mahendra Rathi Increase in MSP value of crops karnal news POLITICS TODAY EXPRESS NEWS TodayExpressNews
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    गैंगरेप-हत्या केस में दोनों दोषियों को अंतिम सांस तक उम्रकैद

    11/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.