Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » भारत का तेजी से बढ़ रहा एडटेक ब्राण्‍ड इनफिनिटी लर्न लेकर आया है ‘इनफिनिटी लर्न फेस्टिवल’

    भारत का तेजी से बढ़ रहा एडटेक ब्राण्‍ड इनफिनिटी लर्न लेकर आया है ‘इनफिनिटी लर्न फेस्टिवल’

    vishal rajputBy vishal rajput07/07/2022No Comments4 Mins Read
    Infinity Learn

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । नई दिल्‍ली, 07 जुलाई 2022: अच्‍छी गुणवत्‍ता की शिक्षा सभी की पहुँच में होनी चाहिये, किफायती होनी चाहिये और उसके द्वारा व्‍यक्ति के दृष्टिकोण, सामाजिक जुड़ाव और समावेशन में सकारात्‍मक बदलाव होना चाहिये। तेजी से बढ़ रहे एडटेक ब्राण्‍ड इनफिनिटी लर्न (एशिया के सबसे बड़े एज्‍युकेशन ग्रुप से सहयोग प्राप्‍त) ने अपने परिचालन का एक साल पूरा होने पर अच्‍छी पढ़ाई करने का अवसर ज्‍यादा विद्यार्थियों को किफायती दामों पर दिया है। विद्यार्थियों को ‘इनफिनिटी लर्न फेस्टिवल’ के साथ न केवल सुलभता और किफायत का अनुभव मिलेगा, बल्कि वे इस प्‍लेटफॉर्म को एक्‍स्‍प्‍लोर भी कर सकेंगे। इस फेस्टिवल की शुरूआत 4 जुलाई, 2022 से हो रही है, वह भी केवल 249 रूपये में। इस प्रकार कोर्सेस के लिये पेमेंट करने और पढ़ने से पहले विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी।

    ‘इनफिनिटी लर्न फेस्टिवल’ (30 जुलाई, 2022 तक वैध) का लक्ष्‍य है फेस्टिवल को बड़े पैमाने पर ले जाकर इनफिनिटी लर्न की पेशकशों के पहले से मौजूदा पोर्टफोलियो को बढ़ाना। यह फेस्टिवल पढ़ाई का संपूर्ण अनुभव सुनिश्चित करने के लिये अतिरिक्‍त कदम बढ़ाकर जीवंतता लाता है। इनफिनिटी लर्न फेस्टिवल में न केवल स्‍वाध्‍याय होगा, बल्कि लाइव कोर्सेस की एक किस्‍म भी होगी, जो सबसे कम दामों पर सीमित अवधि के लिये उपलब्‍ध होगी। विद्यार्थियों के एक बड़े समूह की सहायता के लिये यह फेस्टिवल पढ़ाई के प्रति प्रेम को सराहता है और जिज्ञासा को जीवित रखता है। यह विश्‍व-स्‍तरीय कंटेन्‍ट को हाई-टेक सोल्‍यूशंस के साथ मिलाकर विद्यार्थियों के पढ़ने के तरीके को नई परिभाषा देने की इनफिनिटी लर्न की अटूट प्रतिबद्धता भी दिखाता है।

    इनफिनिटी लर्न के सीईओ एवं प्रेसिडेंट उज्‍जवल सिंह ने कहा, “इनफिनिटी लर्न अपने सभी विद्यार्थियों के लिये सही समय पर सही पढ़ाई की आपूर्ति करने के सिद्धांत पर काम करती है। हर विद्यार्थी की जरूरत अलग होती है और हम उसे पूरा करने के लिये सबकुछ करते हैं। हम सुनिश्चित करते हैं कि हमारा इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रक्रिया अच्‍छी शिक्षा देने में हमारे शिक्षकों की मदद करे, जिसे हमारे विद्यार्थी पसंद करें। इनफिनिटी लर्न फेस्टिवल के साथ हमारा लक्ष्‍य है ऐसे विद्यार्थियों का समावेश करना, जिनके लिये किफायती दामों पर पढ़ाई सुलभ नहीं है। उनके लिये यह हमारे प्‍लेटफॉर्म पर खोज करने और पसंद आने जैसी पढ़ाई का अनुभव लेने का मौका है।”

    इनफिनिटी लर्न के विषय में
    इनफिनिटी लर्न भारत में तेजी से बढ़ रही एडटेक कंपनियों में से एक है। डिजिटल पढ़ाई के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी बनने का उद्देश्‍य लेकर चल रहे लोगों के कारण इस कंपनी के प्‍लेटफॉर्म पर इसके कमर्शियल लॉन्‍च के बाद केवल 8 महीनों में एक मिलियन से ज्‍यादा रजिस्‍टर्ड यूजर्स और 3 लाख से ज्‍यादा पेड यूजर्स हो चुके हैं। हम अपने डाउट्स 24X7 ऐप के माध्‍यम से अब तक 1 लाख से ज्‍यादा शंकाओं के समाधान कर चुके हैं, जिसका टर्नअराउंड टाइम 5 मिनट से भी कम है। हमारे प्‍लेटफॉर्म पर अब तक विद्यार्थियों द्वारा 10 मिलियन से ज्‍यादा प्रश्‍न किये जा चुके हैं। हमारी समृद्ध क्‍वेश्‍चन बैंक में 5 लाख से ज्‍यादा प्रश्‍न और 3 लाख से ज्‍यादा समाधान हैं (इन-हाउस बनने वाले मातृभाषाओं के कंटेन्‍ट समेत)। इस तरह, हम आज भारत में उन कुछ ही कंपनियों में शामिल हैं, जो कंटेन्‍ट में नेतृत्‍व का दावा कर रही हैं। ‘नये जमाने के विद्यार्थी के लिये नये जमाने की प्रौद्योगिकी’ आने वाले वर्षों में भारत के टॉप 5 एडटेक ब्राण्‍ड्स में से एक बनने की आकांक्षा रखती है।

    इनफिनिटी लर्न को हाल ही में ‘ग्रेट प्‍लेस टु वर्क सर्टिफिकेशन’ मिला है। यह प्रतिष्ठित पुरस्‍कार पूरी तरह से इनफिनिटी लर्न में काम कर रहे कर्मचारियों द्वारा अपने अनुभव के बारे में बताये जाने पर आधारित है। कंपनी यह सम्‍मान जीतने वाला सबसे नया के12 एडटेक ब्राण्‍ड बनी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.