Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » आधिकारिक रूप से तय, प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है!

    आधिकारिक रूप से तय, प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है!

    moksha vermaBy moksha verma26/05/2023No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट मोक्ष वर्मा । 200 से अधिक देशों में प्रियंका चोपडा जोन्स और रिचर्ड मैडेन स्टारर सिटाडेल ग्लोबल स्तर पर बहुत भारी रूप से सफल हुई है और हो रही है। हर एपिसोड में जबरदस्त एक्शन और ट्विस्ट से लबालब यह शो ऑडियंस को उनकी सीट के एज पर रहने के लिए मजबूर कर देती है। प्रियंका को नादिया सिंह के करैक्टर के लिए खूब प्रशंसा मिली और सोशल मीडिया पर इस शो की चर्चा और हलचल इस बात का सबूत है। जैसे कि पहले सीजन का आखिरी एपिसोड आज रिलीज हुआ, प्रियंका ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि सीजन 2 की शूटिंग अभी जारी है और उनके फैंस के लिए इससे ज़्यादा अच्छी खबर और क्या हो सकती है।

    उनकी पोस्ट यहा देखिए:

    https://www.instagram.com/p/CsseWLFt7uG/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

    जो रूसो द्वारा निर्देशित इस शो के हर एपिसोड में आपको उनके बेहतरीन निर्देशन का टच साफ देखने को मिलेगा। जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दे कि प्रियंका ने 80% एक्शन बिना बॉडी डबल के किए हैं, जिनको करते हुए उन्हें काफी गहरी चोट भी आई, जिसे वह हर जगह ताज की तरह फ्लॉन्ट करती नजर आईं। नादिया के करैक्टर को बारीकी से दर्शाने के लिए उन्होंने 6 भाषाएं सीखीं।

    एक रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका की सिटाडेल के कारण अमेज़न प्राइम वीडियो की व्यूअरशिप में 25 % की बढ़ोतरी हुई है। ग्लोबल लेवल पर हॉटेस्ट नई रिलीज़ में शो को पहले पायदान का दर्जा हासिल हुआ है। सिटाडेल में कई सारें साउथ एशियाई एक्टर्स भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और क्षमता को दर्शाया है। प्रियंका साउथ एशियाई टैलेंट्स को ग्लोबल लेवल पर बढ़ाने के लिए एक पायनियर के रूप में साबित हुई हैं। जिन्होंने एक्टर्स को वह पहचान दिलवाई, जिसके वह हक़दार हैं।

    इस साल प्रियंका अपने हर एक प्रोजेक्ट में उन्हें दिए हुए किरदार को बड़ी सादगी और सहजता से निभा के लिए जानी जा रहीं हैं। चाहे वह उनका मेट गाला का लुक हो, सिटाडेल में उनका एक्शन या लव अगेन ही क्यों न हो। सिटाडेल के अलावा उनके पास हेड्स ऑफ स्टेट और जी ले ज़रा पाइपलाइन में है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    moksha verma
    • Website

    Related Posts

    शिल्पा राव ने अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपने पहले गुरु, अपने पिता को ट्रिब्यूट दी

    21/11/2025

    फिल्म निर्माता शेखर कपूर की खोई हुई प्रेम कहानी: एक नाव, एक सनराईज, और ज़िंदगी भर के “क्या होता अगर…”

    14/10/2025

    “‘दिलबर की आँखों का’ सॉन्ग पर परफॉर्म करना बेहद रोमांचक अनुभव रहा” — ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने थाम्मा के अब तक के सबसे बड़े पार्टी एंथम में बिखेरा जलवा

    14/10/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.