Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल जीटीयू के दौरे पर; दोनों कुलपतियों ने नवाचार, डिजिटल शासन एवं कौशल विकास में सहयोग का संकल्प लिया

    जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल जीटीयू के दौरे पर; दोनों कुलपतियों ने नवाचार, डिजिटल शासन एवं कौशल विकास में सहयोग का संकल्प लिया

    Ajay vermaBy Ajay verma04/12/2025No Comments2 Mins Read
    J.C. Bose University delegation visits GTU; both Vice Chancellors pledge collaboration in innovation, digital governance, and skill development

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 4 दिसंबर – जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद (हरियाणा) के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार एवं कुलसचिव प्रो. अजय रँगा के नेतृत्व में आज से गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जीटीयू), अहमदाबाद का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल जीटीयू के दो दिवसीय शैक्षणिक दौरे पर है।

    प्रतिनिधिमंडल का विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर जीटीयू कुलपति प्रो. राजुल के. गज्जर, कुलसचिव डॉ. के.एन. खेर तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने हार्दिक स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में संस्थानों के डीन प्रो. मुनीश वशिष्ठ, शैक्षणिक मामलों के डीन प्रो. अतुल मिश्रा, प्रो. मनीषा गर्ग, डायरेक्टर (रिसर्च), परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार सिंह, कम्युनिटी कॉलेज ऑफ स्किल डेवलपमेंट के प्राचार्य प्रो. संजीव गोयल, सहायक कुलसचिव (स्टोर एवं क्रय) श्री विशाल कुमार तथा जनसंपर्क अधिकारी श्री जितेंद्र सिंह यादव शामिल रहे।

    दोनों विश्वविद्यालयों के अधिकारियों की बैठक में जीटीयू के डिजिटल शासन, नवाचार एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल जीटीयू के 486 से अधिक संबद्ध कॉलेजों में ऑनलाइन संबद्धता, नामांकन, परीक्षा, परिणाम प्रसंस्करण, डिजिटल डिग्री प्रदान करने तथा पूर्णतः पेपरलेस प्रशासनिक व्यवस्था से प्रतिनिधिमंडल अत्यधिक प्रभावित हुआ।

    प्रो. राजीव कुमार ने इसे “राष्ट्रीय मानक” बताते हुए कहा कि जे.सी. बोस विश्वविद्यालय भी इस मॉडल को अपनाने की दिशा में काम करेगा।

    गुजरात स्टूडेंट स्टार्टअप एंड इनोवेशन पॉलिसी (एसएसआईपी), 2300 से अधिक छात्र स्टार्टअप्स को सहयोग, छात्र-शिक्षकों द्वारा 250 से अधिक पेटेंट दाखिल करना, प्री-इन्क्यूबेशन, इन्क्यूबेशन मॉडल एवं अनुदान व्यवस्था के प्रस्तुतिकरण से भी प्रतिनिधिमंडल प्रेरित हुआ। प्रो. राजीव कुमार ने जीटीयू के दृष्टिकोण को विश्वविद्यालय-स्तरीय नवाचार एवं पेटेंट संस्कृति विकसित करने के लिए अपनाने की प्रबल इच्छा व्यक्त की।

    इस अवसर पर जीटीयू की कुलपति डॉ. राजुल के. गज्जर ने जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के कम्युनिटी कॉलेज ऑफ स्किल डेवलपमेंट, विशेषकर पूर्व शिक्षा की मान्यता (आरपीएल) के अंतर्गत बी.वोक. कार्यक्रमों में गहरी रुचि दिखाई। डॉ. गज्जर ने कार्यरत पेशेवरों एवं गैर-पारंपरिक शिक्षार्थियों को पूर्व अनुभव मान्यता देकर औपचारिक डिग्री प्रदान करने के जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के समावेशी मॉडल की सराहना की और कौशल-आधारित शिक्षा एवं आरपीएल फ्रेमवर्क में परस्पर सहयोग की इच्छा जताई।

    बैठक का समापन स्मृति-चिह्नों के आदान-प्रदान एवं हरियाणा तथा गुजरात के इन दो प्रमुख तकनीकी विश्वविद्यालयों के बीच परस्पर सहयोग को मजबूत एवं परिणामोन्मुखी साझेदारी में बदलने के संकल्प के साथ हुआ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.