Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » जेजेपी विधायक नैना चौटाला ने पूरा किया अपना वादा – 334.22 लाख रूपये के अतिरिक्त बजट से बनेगा फोरलेन

जेजेपी विधायक नैना चौटाला ने पूरा किया अपना वादा – 334.22 लाख रूपये के अतिरिक्त बजट से बनेगा फोरलेन

Ajay vermaBy Ajay verma20/06/2020No Comments2 Mins Read

Today Express News / Ajay Verma / बाढ़डा/चंडीगढ़, 20 जून। बाढ़डा विधानसभा से जननायक जनता पार्टी की विधायक नैना सिंह चौटाला ने बेरला गांव वासियों से किया हुआ अपना वायदा पूरा कर दिया हैं। गौरतलब है कि विधायक नैना चौटाला ने कस्बा बाढ़डा स्थित विश्राम गृह में आमजन की समस्याओं की सुनवाई करते हुए गांव बेरला के मौजीज लोगों की मांग पर घोषणा की थी कि थी कि झोझू कलां  से बाढ़डा तक बनने वाली सड़क को बेरला के बाजार में चौड़ा कर फोरलेन  बनाया जाएगा और इससे लोगों को सुविधा के साथ बाजार में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। वहीं इसके अलावा तेजी से कस्बे के रूप में बढ़ते गांव के  बाजार के सौंदर्यीकरण में भी बढ़ोतरी होगी।

जेजेपी विधायक नैना सिंह चौटाला की घोषणा पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क को फोरलेन बनाने की दिशा में कार्यवाही शुरू की गई। फोरलेन सड़क बनाने में लगने वाले अतिरिक्त बजट की स्वीकृति हेतु विभाग के चंडीगढ़ मुख्यालय में एस्टीमेट भेजा गया था।  नैना चौटाला ने ग्रामीणों से किए हुए अपने वादे को पूरा करते हुए विभाग द्वारा भेजे एस्टीमेट को मंजूरी दिला दी गई है। विभाग द्वारा पहले स्वीकृत किए गए 320.1 लाख रूपये के बजट को अब बढ़ाकर 654.23 लाख रुपए कर दिया है। नए स्वीकृति किए गए एस्टीमेट के अनुसार अब बेरला गांव के बाजार में फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा और जिसके बीच में डिवाइडर बनाए जाएंगे तथा सड़क के दोनों तरफ  पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण भी कराया जाएगा।

दादरी से जेजेपी जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने बताया कि बेरला गांव में फोरलेन सड़क बन जाने से न केवल गांव वालों को बल्कि इस सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भी बहुत सहुलियत होगी। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ  आए दिन बाजार में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी वहीं सड़क बीच में डिवाइडर बन जाने से सड़क दुर्घटनाओं में भी काफी कमी आएगी। नरेश द्वारका ने बताया कि बाढ़डा हलके के विकास को लेकर विधायक नैना चौटाला बहुत ही गंभीर हैं और क्षेत्र को विकास के पथ पर तेजी के साथ अग्रसर करने के लिए वे और भी कई नई योजनाओं पर काम कर रहीं है।

JJP JJP MLA Naina Chautala fulfills her promise - Fourlane to be made with additional budget of Rs 334.22 lakh Naina Chautala TODAY EXPRESS NEWS TodayExpressNews
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : रेणु भाटिया

12/04/2026

किसानों की समस्या और छात्र संघ चुनाव पर दिग्विजय चौटाला ने भाजपा को दी चुनौती

07/04/2026

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.