Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » किआ इंडिया ने 100वां सर्टिफाइड प्री-ओन्ड वाहन आउटलेट खोला, 70 से अधिक शहरों में मौजूदगी

    किआ इंडिया ने 100वां सर्टिफाइड प्री-ओन्ड वाहन आउटलेट खोला, 70 से अधिक शहरों में मौजूदगी

    vishal rajputBy vishal rajput29/07/2025No Comments3 Mins Read
    •  तीन साल से भी कम समय में 100 सीपीओ आउटलेट्स के साथ किआ इंडिया बनी सबसे तेज़ ग्रोथ करने वाली ऑटो कंपनी
    •  2 साल या 40,000 किलोमीटर तक की वारंटी और 4 फ्री सर्विसेस की पेशकश
    •  किआ ने तैयार किया इंडस्‍ट्री में सबसे संगठित और भरोसेमंद सर्टिफाइड प्री-ओन्ड कार प्लेटफॉर्म

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। नई दिल्ली, भारत, 29 जुलाई 2025: देश की अग्रणी मास-प्रीमियम ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक किआ इंडिया ने अपने 100वें ‘किआ सर्टिफाइड प्री-ओन्ड’ (सीपीओ)आउटलेट का उद्घाटन कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने यह मुकाम महज तीन साल से भी कम समय में प्राप्त किया है, जिससे वह भारत में इतनी तेज़ी से 100 आउटलेट्स वाला प्री-ओन्ड नेटवर्क खड़ा करने वाले सबसे तेज़ ऑटो ब्रांड्स में शामिल हो गई है।

    लंबे समय तक भरोसेमंद सेवा देने के अपने वादे के तहत, किआ इंडिया अपने सर्टिफाइड प्री-ओन्ड वाहनों पर 2 साल या 40,000 किलोमीटर तक की वारंटी और 4 मुफ्त पीरियॉडिक मेंटेनेंस सर्विस भी उपलब्ध कराती है। इन्हीं कारणों से किआ का सीपीओ प्रोग्राम भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में सबसे भरोसेमंद और ग्राहक-केंद्रित प्री-ओन्ड कार प्रोग्राम्स में गिना जाता है।

    किआ इंडिया का सीपीओ नेटवर्क अब 70 से अधिक शहरों में फैल चुका है और यह कंपनी के कुल रिटेल नेटवर्क का करीब 60% हिस्सा बन चुका है। यह ग्राहकों के बीच प्रमाणित, उच्च गुणवत्ता वाले प्री-ओन्ड वाहनों की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

    इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए किआ इंडिया के चीफ सेल्स ऑफिसर मिस्टर जूनसू चो ने कहा,
    “भारत में महज तीन वर्षों में हमारे सर्टिफाइड प्री-ओन्ड नेटवर्क का 100 आउटलेट्स तक पहुँचना, किआ ब्रांड पर ग्राहकों के भरोसे का ठोस प्रमाण है। इस छोटी अवधि में ही हमारा सीपीओ व्यवसाय एक रणनीतिक ग्रोथ ड्राइवर बन गया है — जो हमारी बेहतरीन गुणवत्ता, विश्वसनीय सेवा और ग्राहकों के विश्वास के बल पर आगे बढ़ रहा है।

    हम अपने विशेष डिज़ाइन-फॉरवर्ड आउटलेट्स और पूरी तरह डिजिटल अनुभव के माध्यम से प्री-ओन्ड कार मार्केट को एक नया रूप दे रहे हैं, ताकि ग्राहकों को वही भरोसा और सुविधा मिले जो वे एक नई किआ कार से अपेक्षा करते हैं। जैसे-जैसे यह नेटवर्क आगे बढ़ेगा, हमारा ध्यान ग्राहकों को केंद्र में रखकर समाधान देने, दीर्घकालिक मूल्य प्रदान करने और आसान स्वामित्व अनुभव सुनिश्चित करने पर बना रहेगा — जो ‘मूवमेंट दैट इंस्पायर्स’ की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

    किआ इंडिया के सीपीओ वाहनों को 175-पॉइंट की सख्त गुणवत्ता जांच से गुजरना होता है। केवल वही गाड़ियाँ सर्टिफाइड की जाती हैं जो 1,00,000 किलोमीटर से कम चली हों और जिनमें कोई ढांचागत क्षति न हो। ये वाहन किआ के असली पार्ट्स से रिफर्बिश किए जाते हैं और प्रमाणित स्वामित्व व सेवा इतिहास के साथ ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाते हैं — जिससे उन्हें पूरी पारदर्शिता और भरोसेमंद गुणवत्ता का भरोसा मिलता है।

    किआ के सीपीओ आउटलेट्स सिर्फ पुरानी गाड़ियों की बिक्री तक सीमित नहीं हैं। यहाँ किसी भी ब्रांड की पुरानी कार को खरीदना, बेचना या एक्सचेंज करना आसान और भरोसेमंद है। पूरा प्रोसेस पूरी तरह डिजिटल है और किआ का उन्नत इवैल्युएशन ऐप तेज़, निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन सुनिश्चित करता है। इससे ग्राहकों को तुरंत भुगतान, आसान डॉक्युमेंट ट्रांसफर और कस्टमाइज़ फाइनेंस विकल्पों के साथ एक सहज और भरोसेमंद एक्सचेंज अनुभव मिलता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.