Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » किआ कनेक्ट के 1 लाख रिन्यूअल पूरे, ग्राहकों का भरोसा मजबूत

    किआ कनेक्ट के 1 लाख रिन्यूअल पूरे, ग्राहकों का भरोसा मजबूत

    vishal rajputBy vishal rajput09/04/2026No Comments4 Mins Read
    • · 1 लाख से अधिक पेड सब्सक्रिप्शन रिन्यूअल किआ इंडिया की कनेक्टेड मोबिलिटी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है
    • · 30% से अधिक सब्सक्रिप्शन बरकरार रहना रिन्‍यूअल की मजबूत गति को दिखाता है, जो ग्राहकों के भरोसे और दीर्घकालिक मूल्य को दर्शाता है
    • · 100+ फीचर्स के साथ उन्नत इकोसिस्टम सुविधा, सुरक्षा और ड्राइविंग के संपूर्ण अनुभव को बढ़ाता है

    नई दिल्ली,  09अप्रैल 2026: किआ इंडिया, एक अग्रणी मास-प्रीमियम कार निर्माता, ने देश में किआ कनेक्ट के लिए 1,00,000 से अधिक पेड सब्सक्रिप्शन रिन्यूअल का आंकड़ा पार करने की घोषणा की है। इससे कनेक्टेड कार सब्सक्रिप्शन पर 30% से अधिक की मजबूत रिटेंशन दर हासिल हुई है।

    यह उपलब्धि दिखाती है कि तीन साल की मुफ्त अवधि खत्म होने के बाद भी ग्राहक किआ के स्मार्ट मोबिलिटी सिस्टम से जुड़े हुए हैं। वैश्विक स्तर पर भी 97% से ज्यादा लोगों का इससे जुड़ना यह बताता है कि कनेक्टेड टेक्नोलॉजी अब ग्राहकों के लिए तेजी से जरूरी बनती जा रही है।

    यह उपलब्धि किआ के कनेक्टेड इकोसिस्टम की मजबूती और ग्राहकों के भरोसे को साफ दिखाती है। रिन्यूअल की तेज़ रफ्तार यह भी बताती है कि अब ग्राहक सिर्फ शुरुआत में ही नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की ड्राइविंग में भी इस तकनीक को अपनाकर उसे अपनी आदत बना चुके हैं।

    इस उपलब्धि के बारे में, सेल्स एंड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अतुल सूद ने कहा, “एक लाख किआ कनेक्ट सब्सक्रिप्शन रिन्यूअल का आंकड़ा पार करना इस बात का संकेत है कि ग्राहक हमारे कनेक्टेड मोबिलिटी सिस्टम पर भरोसा करते हैं। कॉम्प्लिमेंट्री अवधि के बाद भी इसका लगातार इस्तेमाल यह दिखाता है कि लोग रोज़मर्रा की ड्राइविंग में बेहतर सुविधा, सुरक्षा और नियंत्रण को महत्व दे रहे हैं। हम आगे भी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाकर ग्राहकों को और स्मार्ट व कनेक्टेड अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    2019 में यूवीओ के तौर पर शुरू हुआ यह प्लेटफॉर्म, जो अब किआ कनेक्ट के नाम से जाना जाता है, देश में कनेक्टेड कार तकनीक को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। समय के साथ इसमें कई नए फीचर्स जुड़े हैं, जैसे स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, एलेक्सा के जरिए वॉयस कंट्रोल, ओटीए अपडेट, सराउंड व्यू मॉनिटर और किआ कनेक्ट 2.0। आज यह एक ऐसा डिजिटल सिस्टम बन चुका है, जो आसान, सुरक्षित और आधुनिक ड्राइविंग अनुभव देता है।

    आज किआ कनेक्ट सिर्फ एक अतिरिक्त फीचर नहीं रह गया है, बल्कि कार ओनरशिप का अहम हिस्सा बन चुका है। इसमें नेविगेशन, रिमोट कंट्रोल, सुविधा, वाहन प्रबंधन और सुरक्षा जैसे पांच मुख्य क्षेत्रों में 100 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। कनेक्‍टेड कार नैविगेशन कॉकपिट (सीसीएनसी), डिजिटल की, किआ रिमोट डायग्नोस्टिक्स के साथ ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट, सराउंड व्यू मॉनिटरिंग और कई भाषाओं में वॉयस रिकॉग्निशन जैसी तकनीकें ड्राइविंग को ज्यादा आसान, सुरक्षित और स्मार्ट बनाती हैं।

    रिन्यूअल की यह तेज़ रफ्तार उन फायदों की वजह से है, जो ग्राहकों को रोज़ाना मिलते हैं—जैसे दूर से कार को कंट्रोल करना, रीयल-टाइम जानकारी मिलना, बेहतर सुरक्षा, समय से पहले अलर्ट और कुल मिलाकर ज्यादा सुविधा। ये सभी फीचर्स न सिर्फ सुकून देते हैं, बल्कि किआ कनेक्ट को आज की जरूरतों के हिसाब से एक जरूरी और भरोसेमंद समाधान बनाते हैं।

    किआ इंडिया ‘ड्राइव ग्रीन’ जैसी पहलों के जरिए ग्राहकों को पर्यावरण के अनुकूल ड्राइविंग अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। साथ ही, ‘किआ इंस्पायरिंग ड्राइव’ (K.I.D.) प्रोग्राम के माध्यम से खास अनुभव देकर ग्राहकों से जुड़ाव और ब्रांड के प्रति भरोसा भी मजबूत किया जा रहा है।

    किआ कनेक्ट सब्सक्रिप्शन लचीले डेटा प्लान के माध्यम से उपलब्ध है, जिसे ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह प्रतिस्पर्धी कीमतों पर कॉम्प्लिमेंट्री अवधि के बाद भी उन्नत कनेक्टेड फीचर्स तक निरंतर पहुंच प्रदान करता है।

    किआ कनेक्‍ट स्‍टैंडअलोनकिआ कनेक्‍ट बेसिककिआ कनेक्‍ट प्रीमियम
    1 साल2 साल3 साल1 साल2 साल3 साल1 साल2 साल3 साल
    1890 रुपये2890 रुपये3890 रुपये3590 रुपये5790 रुपये7990 रुपये4690 रुपये6890 रुपये9090

    रुपये

    किआ कनेक्ट की बाजार में निरंतर पकड़ टेक्नोलॉजी-फर्स्ट ऑटोमेकर के रूप में किआ इंडिया की स्थिति को और मजबूत करती है, जो कनेक्टेड मोबिलिटी में नवाचार को बढ़ावा दे रही है। जैसे-जैसे वाहन तेजी से डिजिटल होते जा रहे हैं, रीयल-टाइम कनेक्टिविटी, रिमोट एक्सेस और बेहतर सुरक्षा प्रदान करने वाले फीचर्स ओनरशिप अनुभव को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    निरंतर नवाचार, मजबूत ग्राहक अपनाव और डिजिटल मोबिलिटी पर स्पष्ट फोकस के साथ, किआ इंडिया कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी में अपने नेतृत्व को और मजबूत कर रही है। ब्रांड ने 5 लाख से अधिक कनेक्टेड कारों की बिक्री का आंकड़ा भी पार कर लिया है, जो भारत में इसके कनेक्टेड इकोसिस्टम के पैमाने और बढ़ती स्वीकार्यता पर और अधिक जोर देता है।

    #kia
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.