Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 26
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » वृक्षों से ही पृथ्वी पर जनजीवन संभव है : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

वृक्षों से ही पृथ्वी पर जनजीवन संभव है : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

Ajay vermaBy Ajay verma17/07/2020Updated:17/07/2020No Comments2 Mins Read
Life on earth is possible only with trees Moolchand Sharma
Photo Faridabad DIPRO

Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद, (बल्लभगढ़) 17 जुलाई। वृक्षों से ही पृथ्वी पर जनजीवन संभव है, क्योंकि इनसे हमें न केवल ऑक्सीजन बल्कि लकड़ी व छाया भी मिलती है। यह वक्तव्य कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ स्थित दशहरा मैदान व सेक्टर 62 में पौधारोपण करते हुए जनता को संबोधित करते हुए कहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम सब को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पौधे हमारे साथ -साथ हमारे जीवन को भी हरा भरा बनाते हैं। एक पौधा लगाने और उसकी सेवा करने का मतलब है जैसे कि हम अपने एक बच्चे का लालन-पालन कर रहे है। हम सभी को पौधे की सेवा अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने से ही नहीं बल्कि उसकी सेवा करना व समय-समय पर उसमें पानी देना भी हम सब का कर्तव्य होता है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक 2500 पौधे पौधे लगा दिए जाएंगे व इस वर्ष मे 15000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे हरियाणा में समान काम समान विकास की तर्ज पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास कार्य तीव्र गति के साथ पूरे करवाये जा रहे हैं। उन्होने कहा की आने वाले कुछ समय में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सुंदरता देखने लायक होगी, क्योंकि इसमें पेड़ पौधों के साथ-साथ सड़कों का जाल व पीने के पानी की सुविधा पूरी कर दी जाएंगी। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि कोरोना को लेकर हम सबको सुरक्षित रहना पड़ेगा। हम सबको मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग करना चाहिए। हम सब को उचित दूरी बनाकर रहना पड़ेगा, जिससे हम कोरोना से सुरक्षा रख सकें। इस अवसर पर उनके साथ बल्लभगढ़ के उपमंडल अधिकारी तिलोकचंद, डीएफओ राजकुमार, एसीपी जयवीर राठी, खंड जंगल अधिकारी हेमराज, पार्षद हरप्रशाद गोड़, महावीर सेनी  आदर्श नगर मंडल के अध्यक्ष रविंद्र वैष्णव, योगेश शर्मा, प्रेम खट्टर लखन बेनीवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

FARIDABAD LATEST NEWS Life on earth is possible only with trees: Cabinet Minister Moolchand Sharma TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.