Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » प्रतिदिन 500 लोगों को भोजन करवाएगा महारानी वैष्णोदंवी मंदिर संस्थान: जगदीश भाटिया

    प्रतिदिन 500 लोगों को भोजन करवाएगा महारानी वैष्णोदंवी मंदिर संस्थान: जगदीश भाटिया

    Ajay vermaBy Ajay verma08/04/2020No Comments3 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद। महारानी वैष्णोदेवी मंदिर तिकोना पार्क फरीदाबाद प्रबंधन कमेटी ने लॉक डाऊन के चलते गरीब व मजदूर तबके के लोगों को भूख से बचाने के लिए खाना बांटने की शुरूआत की है। यह शुरूआत बुधवार को मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहयोगी संगठन सेवा भारती के माध्यम से की है। बुधवार को संघ के पदाधिकारी संजय अरोड़ा, मोहन जी एवं जवाहर कालोनी मार्केट एसेसिएशन के प्रधान नीरज भाटिया को खाने के पांच सौ पैकेट सौंपे। सेवा भारती ने जवाहर कालोनी व आसपास के इलाकों में गरीब लोगों के बीच खाना व राशन बांटने का अभियान पिछले कई दिनों से आरंभ किया हुआ है। इसके अंतर्गत ही बुधवार को महारानी वैष्णोदेवी मंदिर तिकोना पार्क ने भी इस अभियान में अपनी भागेदारी सुनिश्चित की है। इसके साथ साथ मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने सेवा भारती को 51 हजार रुपए की राशि भी भेंट की है।

    इस अवसर पर मंदिर संस्थान के चेयरमैन प्रताप भाटिया, अनिल ग्रोवर, बलजीत भाटिया, फकीरचंद कथूरिया, नेतराम गांधी एवं बलबीर भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बता दें कि इससे पहले भी वैष्णोदेवी मंदिर तिकोना पार्क ने हरियाणा सरकार के कोरोना रिलिफ फंड में 2 लाख 51 हजार रुपए की राशि सहयोग के तौर पर भेंट की है। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि लॉक डाऊन की अवधि तक प्रतिदिन 500 खाने के पैंकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाएंगे। संस्थान ने निर्णय लिया है कि शहर में लॉक डाऊन की वजह से दिहाड़ीदार व गरीब लोगों को खाने की समस्या का भयंकर तरीके से सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जिला उपायुक्त यशपाल यादव के नेतृत्व में प्रशासन अपने स्तर पर बेहतर तरीके से स्थिति को संभाले हुए है। लोगों तक खाना पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।

    इसके बावजूद प्रत्येक व्यक्ति की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने आसपास यथासंभव जरूरतमंदों की सहायता करे। इसके अंतर्गत ही मंदिर संस्थान द्वारा प्रतिदिन भूखे परिवारों को भोजन पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। श्री भाटिया ने कहा कि आज देश संकट के दौर में है। लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उद्योग, व्यापार व व्यवसायिक संस्थान पूर्णतया बंद होने की वजह से लोगों के समक्ष बेरोजगारी व अपने परिवारों के पालन पोषण की विकट स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में सभी लोगों को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। वह जिले की प्रत्येक धार्मिक, सामाजिक व व्यापारिक संस्थाओं के साथ साथ राजनेताओं से अपील करते हैं कि इस विकट स्थिति में जरूरतमंद व गरीब लोगों की सहायता करने के लिए आगे आएं।

    FARIDABAD LATEST NEWS Maharani Vaishnodhanvi Temple Institute to provide food to 500 people every day Jagdish Bhatia TODAY EXPRESS NEWS vaishno devi mandir
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.