Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, June 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » मानव रचना डेंटल कॉलेज एनएबीएच एक्रीडिटेशन प्राप्त करने वाला हरियाणा का पहला कॉलेज बना

मानव रचना डेंटल कॉलेज एनएबीएच एक्रीडिटेशन प्राप्त करने वाला हरियाणा का पहला कॉलेज बना

Ajay vermaBy Ajay verma29/02/2024No Comments3 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 29 फरवरी, 2024 मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) से मान्यता प्राप्त मानव रचना डेंटल कॉलेज (एमआरडीसी) को नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) से एक्रीडिटेशन प्राप्त हुई है। एमआरडीसी ये उपलब्धि हासिल करने वाला हरियाणा का पहला डेंटल कॉलेज बन चुका है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि एमआरडीसी देश भर में बेहतरीन दंत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा देने की दिशा में कार्यरत है।

एनएबीएच मान्यता स्वास्थ्य देखभाल में उच्चतम गुणवत्ता मानकों के आधार पर दी जाती है, जिसमें मरीजों की सुरक्षा, देख रेख की गुणवत्ता और निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन शामिल है। ये मान्यता एमआरडीसी की असाधारण दंत चिकित्सा शिक्षा, मरीजों की विशेष देखभाल और निरंतर प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस उपलब्धि पर एमआरईआई के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने सभी फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों को इसका श्रेय देते हुए कहा कि, “एनएबीएच से मान्यता असाधारण दंत चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के हमारे निरंतर प्रयासों और समर्पण को दर्शाती है। यह हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत का प्रमाण है।”

एमआरईआई के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला ने कहा, “एनएबीएच मान्यता योग्य, कर्मठ और ईमानदार दंत पेशेवरों की भावी पीढ़ियों को शिक्षित करने के हमारे मिशन की पुष्टि करती है। हमारा मकसद ऐसे भावी पेशेवरों को तैयार करना है, जो स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मानव कल्याण की भावना को प्राथमिकता दें।”

एमआरआईआईआरएस के उपकुलपति डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कहा, “मानव रचना डेंटल कॉलेज ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा में अग्रणी रहते हुए प्रमुख एनएबीएच-मान्यता प्राप्त की है, जो कि सम्मान की बात है। यह प्रतिष्ठित मान्यता मात्र उपलब्धि नहीं है, बल्कि दंत चिकित्सा शिक्षा में संस्थान की उत्कृष्टता को भी दर्शाती है।”

एमआरडीसी के प्रिंसिपल डॉ. पुनीत बत्रा ने कहा, “एनएबीएच मान्यता दंत चिकित्सा क्षेत्र में गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की हमारी प्रतिबद्धता को स्पष्ट करती है। गर्व है कि हम यह प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त करने वाले हरियाणा का पहला डेंटल कॉलेज बन चुके हैं। आने वाले वर्षों में अपने मानकों का स्तर और ऊंचा करने के लिए दृढ़ता के साथ काम करेंगे।”

मानव रचना डेंटल कॉलेज के बारे में

एमआरआईआईआरएस से संबद्ध मानव रचना डेंटल कॉलेज को उत्तर भारत में प्रमुख डेंटल कॉलेज के रूप में मान्यता प्राप्त है, जो दंत चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्टता के साथ योग्य पेशेवरों को तैयार करने में जुटा है। एनआईआरएफ रैंकिंग-2021 में संस्थान को 39 वां स्थान मिला था, वहीं अब इसने हरियाणा में प्रतिष्ठित एनएबीएच एक्रीडिटेशन हासिल करने वाले पहले डेंटल कॉलेज की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

Manav Rachna Dental College becomes the first college in Haryana to receive NABH Accreditation मानव रचना डेंटल कॉलेज एनएबीएच एक्रीडिटेशन प्राप्त करने वाला हरियाणा का पहला कॉलेज बना
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर आईएमए फरीदाबाद द्वारा 120 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया

15/06/2026

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए योग का संदेश, अमृता अस्पताल में सैकड़ों महिलाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

10/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृता अस्पताल, फरीदाबाद में वेस्ट मैनेजमेंट पार्क का उद्घाटन

05/06/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.