एक्ट्रेस और फैशनिस्टा मानुषी छिल्लर का अभूतपूर्व और शानदार 2023, साल 2024 होगा फैंस के लिए सरप्राइज!

0
242

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर के लिए 2023 निसंदेह एक उल्लेखनीय वर्ष रहा है, क्योंकि वह कई मोर्चों पर कमाल का प्रदर्शन करतीं नज़र आईं। अपनी सफल बॉलीवुड फिल्म, “द ग्रेट इंडियन फैमिली” से लेकर आगामी फिल्म “ऑपरेशन वेलेंटाइन” के साथ तेलुगु सिनेमा में अपने कदम और लंदन फैशन वीक में अपनी शानदार उपस्थिति तक, मानुषी छिल्लर सुर्खियां बटोर रही हैं और खुद को एक बहु-प्रतिभाशाली सितारे के रूप में स्थापित कर रहीं हैं।

द ग्रेट इंडियन फैमिली:
वाईआरएफ की इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ मानुषी छिल्लर ने सिल्वर स्क्रीन पर काफी धूम मचाई। फिल्म को क्रिटिक्स से भी प्रशंसा मिली और अपनी सूक्ष्म सामाजिक टिप्पणी से भी दर्शकों का दिल जीता।

लंदन फैशन वीक 2023:
मानुषी छिल्लर न सिर्फ सिनेमा की दुनिया पर राज कर रही हैं बल्कि फैशन की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ रही हैं। उन्होंने लंदन फैशन वीक 2023 की शोभा बढ़ाई, जहां उन्होंने बेहतरीन डिजाइनर वियर पहने और अपनी शैली का प्रदर्शन किया। ऐसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट में उनकी उपस्थिति एक ग्लोबल स्टाइल आइकन के रूप में उनके बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।

वुमन ऑफ सबस्टेंस अवॉर्ड:
मानुषी छिल्लर ने न केवल अपनी सुंदरता के लिए बल्कि दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपनी बुद्धिमत्ता और समर्पण के लिए भी पहचान हासिल की है। उनके सतत प्रयासों का सम्मान करते हुए उन्हें हाल ही में सम्मानित वुमन ऑफ सब्सटेंस अवॉर्ड मिला।

ऑपरेशन वैलेंटाइन:
साल का अंत धमाकेदार तरीके से करते हुए, मानुषी छिल्लर ऑपरेशन वेलेंटाइन के साथ अपनी तेलुगु फिल्म की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है, जिसमें वह एक वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाएंगी।

LEAVE A REPLY