Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » कोरोना पर नियंत्रण व इससे सुरक्षा के लिए अधिकतम संसाधन तैयार करने होंगे : संजय जून

कोरोना पर नियंत्रण व इससे सुरक्षा के लिए अधिकतम संसाधन तैयार करने होंगे : संजय जून

Ajay vermaBy Ajay verma03/06/2020No Comments2 Mins Read

Today Express News / Ajay Verma / फरीदाबाद, 3 जून। आयुक्त फरीदाबाद मंडल संजय जून ने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण व इससे सुरक्षा के लिए अधिकतम संसाधन तैयार करने होंगे, तभी इसके खिलाफ मजबूती से लड़ा जा सकेगा। सरकारी व प्राइवेट तंत्र मिलकर कार्य करें तथा अधिकतम संसाधन जुटाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को हरसंभव मदद पहुंचाई जा सके। आयुक्त बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग व शहर के प्राइवेट अस्पताल के डाक्टर्स से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों को 25 प्रतिशत बेड कोविड-19 के मरीज के लिए आरक्षित रखने होंगे। आवश्यकता पड़ने पर यह संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

जिला प्रशासन कुछ अन्य स्थानों व भवनों को कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित कर रहा है। प्राइवेट अस्पताल इन सेंटर में भी अपना स्टाफ डेपुट कर आवश्यक सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के लिए तैयार सभी प्रकार की तैयारियों व प्रबंधों की क्षमता का विस्तार कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के लिए सरकार की ओर से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार मरीज को घर, कोविड केयर सेंटर व अस्पताल में रखा जा सकता है। अगर मरीजों की संख्या अधिक होती है तो अस्पतालों में बेडिड की संख्या, आॅक्सीजन सिलेंडरों का प्रबंध भी कर लिया जाए। मरीज की अवस्था गंभीर होने की स्थिति में ही उसे अस्पताल में दाखिल किया जाए, अन्यथा जिस मरीज में सिम्टम नहीं हैं, तो उसे जो दवाई व सावधानी बरतनी हैं, वह घर पर भी आइसेलेशन में रहकर कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस समय लोगों को भी अधिक जागरूकता से रहना होगा तथा सभी कोविड के संक्रमण को रोका जा सकता है। आयुक्त यश गर्ग व उपायुक्त यशपाल ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में प्राइवेट अस्पताल भी आगे आएं तथा अपनी हरसंभव तैयारी रखेें। उन्होंने सभी अस्पतालों में बेड की संख्या व अन्य जरूरी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। प्राइवेट अस्पतालों की ओर से भी इस संबंध में सुझाव व परामर्श दिए गए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार, उप सिविल सर्जन डा. रामभगत व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

covid 19 Maximum resources will have to be prepared for control and protection on corona: Sanjay June TODAY EXPRESS NEWS TodayExpressNews
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.