Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » एमजी इंडिया एमजी नर्चर प्रोग्राम के तहत 200 छात्रों को प्रशिक्षित करेगा

    एमजी इंडिया एमजी नर्चर प्रोग्राम के तहत 200 छात्रों को प्रशिक्षित करेगा

    Ajay vermaBy Ajay verma17/05/2020Updated:17/05/2020No Comments3 Mins Read
    mg logo

    Today Express News / Report / Ajay verma / नई दिल्ली, 17 मई, 2020: बड़े पैमाने पर समुदाय की सेवा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एमजी मोटर इंडिया ने एमजी नर्चर प्रोग्राम की घोषणा की है। यह छात्रों को प्रशिक्षण देने पर केंद्रित अपनी तरह का पहला स्टूडेंट सपोर्ट प्रोग्राम है। यह पहल लगभग 200 छात्रों को मार्केट-फोक्सड स्किल सेट से लैस करेगी और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करेगी।

    इस कठिन समय में और विस्तारित लॉकडाउन के समय में एमजी मोटर इंडिया की पहल का उद्देश्य स्टूडेंट कम्युनिटी को स्किल से लैस करना है जो भविष्य में उनके कैरियर संभावनाओं को बढ़ाएगा। इसके बदले में कार निर्माता देश के युवाओं के क्रिएटिव और इनोवेटिव विचारों का लाभ उठाएगा। एमजी नर्चर प्रोग्राम के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट में कॉलेजदेखो अपने इकोसिस्टम के जरिये समर्थन देगा। इसमें एक इंडस्ट्री-फर्स्ट रोबोटिक चयन प्रक्रिया होगी, जिसे दूसरे स्टार्ट-अप इव्यूमी रोबोटिक चयन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। प्रोग्राम का विशेष आकर्षण उच्च अध्ययन के लिए कुछ छात्रवृत्ति प्रदान करने का है।

     एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव चाबा ने इस पहल पर कहा, “इस मुश्किल समय में एमजी नर्चर प्रोग्राम हमें छात्रों तक पहुंचने और उन्हें भविष्य में बाजार के लिए तैयार रहने में सक्षम बनाएगा। यह प्रोग्राम जून से आठ हफ्ते की अवधि के लिए शुरू होगा और हमारा फोकस इसके बाद कुछ प्रतिभाशाली छात्रों को नौकरी के अवसर प्रदान करने पर भी होगा। यह पहल छात्रों को सीखने का शानदार अनुभव देने और हमारे देश में एक फॉरवर्ड-लुकिंग टैलेंट पूल बनाने के लिए शुरू की गई है। ”  एमजी नर्चर उन कार्यक्रमों की शृंखला के तहत नवीनतम पहल है, जिसके तहत ऑटोमेकर ने समाज और समुदाय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

    इसके इनक्लूसिव फिलोसॉफी के एक हिस्से के तौर पर प्रोग्राम के तहत 50:50 के अनुपात पुरुषों और महिलाओं को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।  कारनिर्माता ने ब्रिटेन और भारत के बीच एमजी ब्रिज टू-वे क्रॉस-कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम की पहल भी की गई थी। कंपनी ने हाल ही में ‘ड्राइव हर बैक’ की घोषणा की, जो अनुभवी और योग्य महिलाओं को सम्मान और गौरव के साथ कार्यस्थल पर लौटने में सक्षम बनाने का एक यूनिक प्रोग्राम है और यह भारत में एमजी में कर्मचारियों के विविधतापूर्ण पूल का निर्माण करता है।

    एमजी मोटर इंडिया के बारे में 
    1924 में यूके में स्थापित मॉरिस गैराज वाहन अपनी स्पोर्ट्स कारों, रोडस्टर्स और कैब्रियोलेट सीरीज के लिए विश्व प्रसिद्ध थे। स्टाइलिंग, एलिगेंस और स्पिरिटेड परफॉर्मंस की वजह से एमजी वाहनों की मांग ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों और यहां तक कि ब्रिटिश शाही परिवार सहित कई मशहूर हस्तियों के बीच बहुत ज्यादा मांग थी। ब्रिटेन में एबिंगडन में 1930 में स्थापित एमजी कार क्लब में एक मिलियन से अधिक लॉयल फैन हैं.
    MG ELECTRIC CAR MG MOTORS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.