Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » दिल्ली एम्स में लगाए जाएंगे Milagrow के रोबोट, कोरोना से लड़ने में डॉक्टर्स की करेंगे मदद

    दिल्ली एम्स में लगाए जाएंगे Milagrow के रोबोट, कोरोना से लड़ने में डॉक्टर्स की करेंगे मदद

    Ajay vermaBy Ajay verma21/04/2020No Comments3 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay Verma / नई दिल्ली, 21 अप्रैल, 2020:  भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैला हुआ है। सभी देश अपने-अपने हिसाब से कोरोना से निपट रहे हैं। वहीं अब दिल्ली एम्स में रोबोटिक्स ब्रांड मिलाग्रो ने अपने रोबोट को डॉक्टर्स की मदद के लिए तैनात करने का एलान किया है। कंपनी का कहना है कि एक साझेदारी के तहत दिल्ली एम्स के कोविड-19 वार्ड में एडवांस एआई-पावर्ड रोबोट मिलग्रो आईमैप 9 और ह्यूमनॉइड ईएलएफ रोबोट को लगाया जाएगा।

    भारत में निर्मित मिलग्रो आईमैप 9 फर्श को कीटाणुरहित करने वाला रोबोट है जो कि ऑटोमेटिक काम करता है। इसमें सोडियम हाइपोक्लोराइट का घोल इस्तेमाल होता है जिससे रोबोट फर्श की सतह को साफ करता है। यह रोबोट एलआईडीएआर द्वारा गाइडेड और एडवांस एसएलएएम टेक्नोलॉजी से लैस है जो रोबोट को कहीं टकराने और गिरने से रोकती है।
    इसके अलावा इन रोबोट में मिलग्रो की पेटेंटेड रियल टाइम टैरेन रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी (आरटी2आरटी) है जो फ्लोर की मैपिंग सेकेंडों में करती है। मिलग्रो ह्यूमनॉइड ईएलएफ डॉक्टरों को बिना व्यक्ति-से-व्यक्ति के संपर्क से संक्रामक कोविड-19 रोगियों की निगरानी और बातचीत में सक्षम बनाता है।
    Rajeev Karwal, Founder, Chairman – Milagrow Robots

    आइसोलेशन वार्डों में ऊब रहे रोगी इस रोबोट के माध्यम से समय-समय पर अपने रिश्तेदारों से बातचीत कर सकते हैं। इसमें हाई डेफिनेशन वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने आठ घंटे के बैकअप का दावा किया है। यह रोबोट 2.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है। यह 92 सेंटीमीटर लंबा है और इसमें 60 से अधिक सेंसर्स, एक 3डी और एक एचडी कैमरा, और 10.1 इंच की डिस्प्ले है। इसमें आंखें भी लगी हैं।

    वहीं इसकी जानकारी देते हुए एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा, ‘नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में मिलग्रो फ्लोर रोबोट आईमैप 9.0 और मिलग्रो ह्यूमनॉइड को आजमाया जाएगा।’ मिलग्रो के संस्थापक चेयरमैन राजीव कारवाल ने कहा, ‘कोरोना महामारी से लड़ने के प्रयास में एम्स की मदद करने को लेकर मिलग्रो रोबोट्स बहुत खुश हैं। वास्तविक परिस्थितियों में मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर अधिक उत्पाद विकसित करने के लिए हम मिलकर काम करेंगे। संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए), चीन और इटली जैसे देशों ने कोविड-19 रोगियों के इलाज में मानवीय हस्तक्षेप कम करने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में पहले ही एआई-बेस्ड रोबोटों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
    मिलाग्रो के बारे में  
    मिलाग्रोबिज़नेस एंड नॉलेज सॉल्यूशंस की स्थापना श्री राजीव कारवाल ने 2007 में की थी और 2011 में एआई रोबोटिक्स के क्षेत्र में इसने पदार्पण किया था। सर्विस और कमर्शियल रोबोट्स के क्षेत्र में इसे कई फर्स्ट का श्रेय है। इसमें फेसिलिटी मैनेजमेंट, हॉस्पिटेलिटी, एजुकेशन, हेल्थकेयर, रिटेल के साथ-साथ बैंकिंग के लिए रोबोट हैं।
    COVID19 Milagrow's robots to be installed in Delhi AIIMS TECH TODAY EXPRESS NEWS will help doctors fight Corona
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    गैंगरेप-हत्या केस में दोनों दोषियों को अंतिम सांस तक उम्रकैद

    11/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.