Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 31
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » मंत्री विपुल गोयल ने वेस्ट टू बेस्ट और कचरा पृथक्करण को जीवनशैली बनाने का किया आह्वान

मंत्री विपुल गोयल ने वेस्ट टू बेस्ट और कचरा पृथक्करण को जीवनशैली बनाने का किया आह्वान

Ajay vermaBy Ajay verma23/02/2026No Comments3 Mins Read
Minister-Vipul-Goyal-calls-for-making-waste-to-best-and-waste-segregation-a-way-of-life

स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सहभागिता को समर्पित “क्लीन एंड ग्रीन फरीदाबाद” पहल सेक्टर 21A में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। RWA 21A ईस्ट और रोटरी क्लब के सहयोग से आयोजित इस पहल को मदरसन ग्रुप के सीएसआर सहयोग से समर्थन प्राप्त हुआ तथा इसका क्रियान्वयन इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन IPCA द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सर्वोदय हेल्थकेयर के सीएसआर भाग सर्वोदय फाउंडेशन सहित विभिन्न रोटरी क्लबों का सक्रिय सहयोग मिला। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा कि वेस्ट टू बेस्ट केवल एक प्रक्रिया नहीं बल्कि सोच में आवश्यक परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि कचरा समस्या नहीं बल्कि संसाधन है और आवश्यकता केवल सही दृष्टिकोण तथा वैज्ञानिक प्रबंधन की है। पुनर्चक्रण और नवाचार के माध्यम से वही अपशिष्ट ऊर्जा उपयोगिता और रोजगार का आधार बन सकता है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नागरिकों से आग्रह किया कि कचरे का सही प्रबंधन घर से प्रारंभ होता है। गीले कचरे सूखे कचरे और हानिकारक अपशिष्ट का पृथक्करण स्वच्छता व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि कचरा पृथक्करण को नियम नहीं बल्कि जीवनशैली बनाना समय की आवश्यकता है। जब समाज जागरूक होता है तभी शहर व्यवस्थित और विकसित बनते हैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हुए व्यापक परिवर्तन का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन और मिशन लाइफ ने देश में जिम्मेदार नागरिकता की नई चेतना का निर्माण किया है। साथ ही हरियाणा में माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सतत शहरी विकास की दिशा में चल रही पहलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने वेस्ट टू वेल्थ और हरित ऊर्जा जैसी अवधारणाओं को पर्यावरणीय संतुलन के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के अंतर्गत मियावाकी पद्धति से विकसित वन क्षेत्र का अवलोकन कराया गया। इस अवसर पर 100 साइकिलों का वितरण जरूरतमंद बालिकाओं को किया गया जिससे शिक्षा और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने का प्रेरक संदेश मिला। इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन द्वारा एरोबिन कम्पोस्टर का प्रदर्शन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। इस तकनीक के माध्यम से घरेलू गीले कचरे और हरे अपशिष्ट को प्राकृतिक रूप से पोषक खाद में परिवर्तित करने की प्रक्रिया प्रस्तुत की गई। इस पहल ने कचरे से संसाधन की अवधारणा को व्यवहारिक रूप से स्थापित किया। कार्यक्रम में स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया जिसने नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आयोजन से जुड़े सभी संस्थानों और नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि जब स्थानीय निवासी प्रशासन सामाजिक संस्थाएं और कॉर्पोरेट जगत एक साथ कार्य करते हैं तब सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन संभव होता है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सर्वोदय हेल्थकेयर के चेयरमैन डॉ राकेश गुप्ता, सर्वोदय फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक श्रीमती अंशु गुप्ता, नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त, इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन से आशीष जैन, RWA 21A ईस्ट के अध्यक्ष अजय मलिक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

#रिपोर्ट अजय वर्मा 

making waste to best Minister Vipul Goyal TODAY EXPRESS NEWS waste segregation way of life आह्वान कचरा पृथक्करण जीवनशैली टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ मंत्री विपुल गोयल रिपोर्ट अजय वर्मा वेस्ट टू बेस्ट
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

व्हीलचेयर पर निर्भरता वाले 69-वर्षीय ब्लड कैंसर मरीज का फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में बोन मैरो ट्रांसप्लांट से किया गया सफल उपचार

26/05/2026

क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 21 किलो 55 ग्राम गांजा सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

24/05/2026

श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया- डॉ. राजेश भाटिया

24/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.