Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, December 5
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » विधायक राजेश नागर को मिला बेस्ट एमएलए का खिताब , इंडियन प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन ने दिया सम्मान

    विधायक राजेश नागर को मिला बेस्ट एमएलए का खिताब , इंडियन प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन ने दिया सम्मान

    Ajay vermaBy Ajay verma23/04/2023No Comments2 Mins Read
    MLA Rajesh Nagar got the title of Best MLA

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर को बेस्ट एमएलए के खिताब से नवाजा गया है। उन्हें यह खिताब इंडियन प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन ने प्रदान किया है। इस अवसर पर नागर ने कहा कि वह प्राप्त हुए सम्मान का पूरा मान रखेंगे। इंडियन प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के सदस्य विधायक राजेश नागर के भतौला स्थित निवास पर पहुंचे और उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर बेस्ट एमएलए का खिताब प्रदान किया।

    इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि कोई भी सम्मान आगे बढऩे की प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करता है। स्कूल एसोसिएशन ने उन्हें जो सम्मान प्रदान किया है उसके लिए वह उनके शुक्रगुजार हैं। लेकिन आगे भी वह सर्वसमाज की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज का निर्माता शिक्षाविद यदि उन्हें सम्मान के लायक समझ रहा है तो इसके बड़े मायने हो सकते हैं लेकिन मेरे लिए सम्मान किसी अहंता नहीं बल्कि आगे बढऩे की शक्ति का काम करेगा। विधायक राजेश नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा की एक क्रांति मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री कंवर पाल के सहयोग से हो रही है। जिससे तिगांव आने वाले समय में पूरे हरियाणा में अपना एक स्थान बनाएगा। नागर ने कहा कि हमारी एक मांग पर हमारे कॉलेजों की सीटों को बढ़ा दिया गया, वहां सुविधाओं में बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई।

    वहीं हमारे क्षेत्र में अनेक स्कूलों को अपग्रेड करने के साथ साथ प्रदेश की पहली मॉडर्न आईटीआई भी तिगांव में बन रही है। जो जल्द ही शुरू होगी। उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों से कहा कि जनहित के मुद्दों के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि नागर ने अपने विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करके एक आदर्श स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि विधायक का सहयोग उन्हें हर पल मिलता है जिसके लिए शिक्षाविद उनके कायल हैं। इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता, कपिल भाटी, अशोक सरोही, धर्मवीर, भूपेंद्र, जेपी अग्रवाल, रणवीर भड़ाना, गुरजीत सिंह, अभिषेक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    Best MLA Indian Private Schools Association Latest News MLA Rajesh Nagar Tigaon TODAY EXPRESS NEWS इंडियन प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन बेस्ट एमएलए विधायक राजेश नागर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल जीटीयू के दौरे पर; दोनों कुलपतियों ने नवाचार, डिजिटल शासन एवं कौशल विकास में सहयोग का संकल्प लिया

    04/12/2025

    पीएम मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की अपील की : चौ.कृष्णपाल गुर्जर

    30/11/2025

    हर वर्ग के साथ धोखा कर रही है भाजपा सरकार – पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

    30/11/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2025 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.