Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » नरगिस फाखरी ने महिलाओं के लिए कैलोरी इनटेक, हाइड्रेशन और मसल बिल्डिंग पर टिप्स दिए!

नरगिस फाखरी ने महिलाओं के लिए कैलोरी इनटेक, हाइड्रेशन और मसल बिल्डिंग पर टिप्स दिए!

moksha vermaBy moksha verma28/10/2024No Comments2 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। नरगिस फाखरी न सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं, बल्कि हेल्थ और फिटनेस की एनथुसीएस्ट भी हैं। अपने शानदार लुक और बेहतरीन व्यक्तित्व के साथ, उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है, जिससे दुनिया भर में अनगिनत फैंस प्रेरित हुए हैं। अपने फ़िल्मी करियर से परे, नरगिस महिलाओं को उनके हेल्थ और ओवरऑल वेल-बीइंग पर कंट्रोल रखने के लिए सशक्त बनाने के लिए उत्सुक रहती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिये अपने फ़ॉलोअर्स के साथ अपने अनुभव और कुछ ज़रूरी टिप्स शेयर करती हैं।

हाल ही में एक बातचीत में, नरगिस ने कुछ ज़रूरी स्वास्थ्य और फिटनेस विषयों के बारे में खुलकर बात की, जो ख़ास तौर पर महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होते हैं। उन्होंने साझा किया, “मैंने सभी तरह के एक्सरसाइज, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करने की कोशिश की है, लेकिन एक चीज़ जो मैंने पाई है, वह है वज़न को बनाए रखने या घटाने के लिए कैलोरी इन और कैलोरी आउट का महत्व। महिलाओं के लिए, मसल बिल्डिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग महत्वपूर्ण है, साथ ही हेल्थी फ़ूड चॉइस से विटामिन और मिनरल्स प्राप्त करना भी महत्वपूर्ण है। हाइड्रेशन भी जरूरी है, जिसका मतलब है कि अच्छी क्वालिटी वाला पानी पीना न कि खराब पानी पीना।”

अपनी खुद की फिटनेस यात्रा से प्रेरणा लेते हुए, नरगिस ने कैलोरी बैलेंस के महत्व, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के महत्व और प्रॉपर न्यूट्रिशन और हाइड्रेशन की आवश्यकता के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। उनका गाइड डाइट, एक्सरसाइज और हाइड्रेशन में सही चॉइस के जरिये अपने हेल्थ और फिटनेस गोल्स को पाने की चाहत रखने वाली महिलाओं के लिए एक कॉम्प्रीहेंसिव रिसोर्स के रूप में काम करता है।

वर्तमान में, नरगिस बहुप्रतीक्षित पॉपुलर कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी, ‘हाउसफुल 5’ में नज़र आएंगी, जो अगले साल रिलीज़ होने वाली है। उनके पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट भी हैं, जिनकी घोषणा वह जल्द ही करेंगी।

BOLLYWOOD ENTERTAINMENT ENTERTAINMENT NEWS Latest News muscle building Nargis Fakhri reveal टिप्स नरगिस फाखरी मसल बिल्डिंग
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
moksha verma
  • Website

Related Posts

भाजपा में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए लड़नी पड़ती है लंबी लड़ाई : कृष्ण अत्री

07/04/2026

हत्या के प्रयास करने के मामले में एक और गिरफ्तार, पुलिस चौकी संजय कॉलोनी टीम की कार्रवाई

31/03/2026

32 साइबर अपराधी गिरफ्तार,217 शिकायतों का हुआ समाधान 

29/03/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.