Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, January 21
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » नरगिस फाखरी ने खुलासा किया कि वह बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले यह बनना चाहती थीं!

    नरगिस फाखरी ने खुलासा किया कि वह बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले यह बनना चाहती थीं!

    moksha vermaBy moksha verma17/04/2024No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। ‘रॉकस्टार’ से लेकर ‘मैं तेरा हीरो’ तक, एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने बॉलीवुड में अपने पूरे सफर के दौरान कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। ‘रॉकस्टार’ गर्ल ने ‘मद्रास कैफे’, ‘अजहर’ और ‘हाउसफुल 3’ जैसी कुछ फिल्मों में कई रोल्स में अभिनय करके एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी सीमा दिखाई है। हालाँकि, उनके फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि बॉलीवुड में आने से पहले उनके लिए एक अलग करियर चॉइस क्या रही होगी? खैर, नरगिस ने हालही में खुद इसका खुलासा किया है।

    नरगिस ने कहा “मैं बचपन में वेट्रनेरियन बनना चाहती थी। मुझे जानवरों से प्यार है और बचपन से ही मैं उन्हें एक सुरक्षित वातावरण देना चाहती थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और मैं फिल्म इंडस्ट्री में आ गई। अगर मुझे अपने जीवन पर विचार करना हो और अतीत में जाना हो तो, मैं कुछ भी नहीं बदलूंगी। इन सालों में, मुझे अपनी कला से प्यार हो गया है, मेरा मतलब है, मैं स्क्रीन पर जो चाहती हूं, वह कर सकती हूं और बन सकती हूं। यह भी मैंने अनुभव किया है प्रभावशाली फिल्में लोगों के जीवन पर असर डालती हैं। यही कारण है कि मेरी कोशिश ऐसी फिल्में करने की है, जो महत्वपूर्ण हों और हमारे रोज़मर्रा के संघर्षों से एस्केपिज्म की तरह काम करें।”

    हाल ही में, नरगिस फाखरी खुशी से भर गईं क्योंकि ‘मैं तेरा हीरो’ ने अपनी रिलीज के 10 साल पूरे कर लिए। अब, काम के मोर्चे पर, नरगिस, जिन्हें आखिरी बार ‘टटलूबाज़’ में देखा गया था, के पास दिलचस्प प्रोजेक्ट्स की एक सीरीज़ है, जिनकी घोषणा इस साल के अंत में की जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    moksha verma
    • Website

    Related Posts

    शिल्पा राव ने अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपने पहले गुरु, अपने पिता को ट्रिब्यूट दी

    21/11/2025

    फिल्म निर्माता शेखर कपूर की खोई हुई प्रेम कहानी: एक नाव, एक सनराईज, और ज़िंदगी भर के “क्या होता अगर…”

    14/10/2025

    “‘दिलबर की आँखों का’ सॉन्ग पर परफॉर्म करना बेहद रोमांचक अनुभव रहा” — ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने थाम्मा के अब तक के सबसे बड़े पार्टी एंथम में बिखेरा जलवा

    14/10/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.