Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, June 9
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » नेशनल हेल्‍थ अथॉरिटी ने पेटीएम को आयुष्‍मान भारत डिजिटल मिशन का एकीकृत ऐप बनाया

नेशनल हेल्‍थ अथॉरिटी ने पेटीएम को आयुष्‍मान भारत डिजिटल मिशन का एकीकृत ऐप बनाया

vishal rajputBy vishal rajput19/04/2022No Comments2 Mins Read

– पेटीएम ऐप पर नेशनल हेल्‍थ अथॉरिटी के एबीएचए नंबर (आयुष्‍मान भारत हेल्‍थ अकाउंट) या हेल्‍थ आईडी को एकीकृत किया गया, जिसके द्वारा यूजर्स अपने डिजिटल हेल्‍थ रिकॉर्ड्स तक आसानी से पहुँच सकते हैं

– पेटीएम ऐप पर एक हेल्‍थ स्‍टोरफ्रंट की पेशकश, जिसके माध्‍यम से यूजर्स टेलीकंसल्‍टेशंस बुक कर सकते हैं, दवा की दुकानों से खरीदारी कर सकते हैं, लैब टेस्‍ट बुक कर सकते हैं, आदि

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा | 19 April, 2022 | उपभोक्‍ताओं और व्‍यापारियों के लिये भारत के अग्रणी डिजिटल पारितंत्र ब्राण्‍ड पेटीएम के मालिक वन97 कम्‍युनिकेशंस लिमिटेड ने घोषणा की है कि वह एक एकीकृत ऐप भागीदार के तौर पर आयुष्‍मान भारत डिजिटल मिशन का हिस्‍सा है। इस साझेदारी के साथ पेटीएम ने नेशनल हेल्‍थ अथॉरिटी (एनएचए) के एबीएचए को एकीकृत किया है, जिसके माध्‍यम से यूजर्स इसके ऐप पर अपना यूनीक एबीएचए नंबर बना सकते हैं। पेटीएम ऐप पर एबीएचए का एकीकरण अपने यूजर्स को डिजिटल स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं देने की कंपनी की पहलों का हिस्‍सा है।

इस साझेदारी के विषय में एनएचए ने सोशल मीडिया पर एक घोषणा भी की है, जिसका लक्ष्‍य अपना एबीएचए नंबर बनाने में यूजर्स की मदद करना है। एक ट्वीट में एनएचए ने कहा है, “आप अपने पेटीएम ऐप से अपना एबीएचए नंबर बना सकते हैं। अपना @Paytm ऐप खोलें और #ABHA को सर्च करें।”

https://twitter.com/AyushmanNHA/status/1515533006332641281

एनएचए के साथ साझेदारी करने से, पेटीएम सबसे बड़ा कंज्‍यूमर प्‍लेटफॉर्म बन गया है, जो एंड्रॉइड और आईओएस, दोनों यूजर्स को एबीएचए नंबर बनाने की सुविधा दे रहा है।

भारत सरकार का एबीएचए भारतीयों का डिजिटल हेल्‍थ रिकॉर्ड बनाने में जरूरी है। इसके द्वारा वे अपने हेल्‍थ डेटा तक पहुँच सकते हैं और अपनी सहमति से उसे भागीदार स्‍वास्‍थ्‍यरक्षा प्रदाताओं और अदाकर्ताओं (पेअर्स) के साथ साझा कर सकते हैं। एबीएचए नंबर के माध्‍यम से यूजर्स अपने पर्सनल हेल्‍थ रिकॉर्ड्स (पीएचआर) तक पहुँचकर उन्‍हें लिंक कर सकते हैं और स्‍वास्‍थ्‍य का एक लंबवत इतिहास बना सकते हैं।

इसके अलावा, यूजर्स के लिये पेटीएम हेल्‍थ स्‍टोरफ्रंट है, जो स्‍वास्‍थ्‍यरक्षा के क्षेत्र के सर्वश्रेष्‍ठ नामों को एकत्र करके लाता है और जिसके माध्‍यम से यूजर्स टेलीकंसल्‍टेशंस बुक कर सकते हैं, दवा की दुकानों से खरीदारी कर सकते हैं, लैब टेस्‍ट बुक कर सकते हैं, स्‍वास्‍थ्‍य बीमा खरीद सकते हैं, मेडिकल लोन के लिये आवेदन कर सकते हैं, आदि। इसके द्वारा यूजर्स स्‍वास्‍थ्‍यरक्षा से जुड़ी अपनी सभी जरूरतों के लिये पेटीएम ऐप पर भरोसा कर सकते हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
vishal rajput
  • Website

Related Posts

होली है! सैमसंग ने AI-पावर्ड होम अप्लायंसेज़ पर रंगों भरी बचत, कैशबैक और आसान फाइनेंस ऑफर्स की घोषणा की

05/03/2026

डीजीपी ओपी सिंह ने अल फलाह यूनिवर्सिटी का किया दौरा

18/11/2025

प्रधानमंत्री ने टोयोटा कौशल्य प्रशिक्षु को डीजीटी परीक्षा में राष्ट्रीय टॉपर के रूप में सम्मानित किया

09/10/2025
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.