Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद के ‘ज्वेल थीफ’ गाने ‘जादू’ में जयदीप अहलावत के डांसिंग स्किल्स ने जीता दर्शकों के दिल, नेटिज़न्स बोले – “हाइलाइट तो जयदीप ही हैं!”

    सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद के ‘ज्वेल थीफ’ गाने ‘जादू’ में जयदीप अहलावत के डांसिंग स्किल्स ने जीता दर्शकों के दिल, नेटिज़न्स बोले – “हाइलाइट तो जयदीप ही हैं!”

    moksha vermaBy moksha verma14/04/2025No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। मार्फ्लिक्स पिक्चर्स और निर्माता सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद, ज्वेल थीफ़ – द हीस्ट बिगिन्स की रिलीज़ के लिए तैयार हैं, जो 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। लेकिन उससे पहले, निर्माताओं ने ‘जादू’ नाम से एक धमाकेदार गाना रिलीज़ किया और इस गाने ने वाकई हर जगह अपना जादू बिखेर दिया है। एक नहीं, बल्कि दो म्यूजिक अप्लिकेशन चार्ट में टॉप पर रहने के बाद, यह गाना इंस्टाग्राम की रील्स के लिए ट्रेंडिंग सॉन्ग लिस्ट में शामिल हो गया।

    इन सबके अलावा, गाने को इसके शानदार बोल, आकर्षक धुन और विजुअल अपील के लिए भी खूब प्रशंसा मिल रही है, साथ ही गाने में सैफ अली खान, जयदीप अहलावत, निकिता दत्ता और कुणाल कपूर की पूरी कास्ट कितनी शानदार लग रही है और फैन्स को काफ़ी पसंद आ रहा है।

    लेकिन जो चीज़ दर्शकों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज़ बनकर उभरी, वो है जयदीप अहलावत का डांस! पाताल लोक सीज़न 2 में लंगड़ाते हठी राम चौधरी के किरदार से पहचाने जाने वाले जयदीप, इस गाने में इतने सहजता से हुक स्टेप और कोरियोग्राफी को अंजाम दिया, उससे देख कर लोगों को अपनी आँखों पर यक़ीन नहीं हुआ।

    नेटिज़न्स ने कमेंट्स में लिखा –
    “मुझे नहीं पता था जयदीप अहलावत ऐसे डांस भी कर सकते हैं! क्या है जो ये आदमी नहीं कर सकता?”

    नीचे पोस्ट देखें:

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Cinemanity | Mradul Sharma (@cinemanityofficial)

    हम भी मानते हैं, जयदीप ने इस गाने में इतना नेचुरल डांस किया है कि बाकियों पर भारी पड़ गए हैं। लगता है जयदीप अहलावत के फैन्स को सिद्धार्थ और ममता आनंद का शुक्रगुज़ार होना चाहिए, जिन्होंने उनके इस बिल्कुल अलग अवतार को दुनिया के सामने लाया।

    ज्वेल थीफ सिद्धार्थ और ममता आनंद की डिजिटल स्पेस में और साथ ही हाइस्ट जॉनर की फिल्म मेकिंग में भी कदम रखने जा रहे है। कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित ज्वेल थीफ सिद्धार्थ आनंद कैंप की एक और शानदार फिल्म है, जिसकी सह-निर्माता ममता आनंद हैं। इसके बाद, निर्देशक और फिल्म निर्माता शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन के साथ अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ पर काम करेंगे!

    actor Actress BOLLYWOOD Calling Dancing Director ENTERTAINMENT ENTERTAINMENT NEWS film google news Highlight hot Impressive Jaadu Jaideep Ahlawat Jewel Thief Latest News Mamta Anand Movie music Netizens news online news Praise Sexy Siddharth Anand Singer Skills song STAR CAST TODAY EXPRESS NEWS trending upcoming Viral
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    moksha verma
    • Website

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.