Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » ‘मैच फिक्सिंग’ के नए प्रोमो वीडियो में विनीत कुमार सिंह के किरदार के दिलचस्प रहस्य उजागर हुए!

‘मैच फिक्सिंग’ के नए प्रोमो वीडियो में विनीत कुमार सिंह के किरदार के दिलचस्प रहस्य उजागर हुए!

moksha vermaBy moksha verma29/10/2024No Comments2 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। विनीत कुमार सिंह ने लगातार ऐसी फ़िल्में दी हैं, जिन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने पसंद किये हैं। चाहे एक्शन से भरपूर सीक्वेंस हों, मिस्ट्री या थ्रिलर, उन्होंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है और कई लोगों का दिल जीता है। हाल ही में उनकी आने वाली फ़िल्म ‘मैच फिक्सिंग’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ और इंटरनेट पर इसकी चर्चा और बढ़ गयी। यह फ़िल्म विनीत के अभिनय कौशल को दिखाने का वादा करती है, जो एक पोलिटिकल ड्रामा और थ्रिलर थीम पर केंद्रित है। फ़िल्म में, वह एक आर्मी मैन की भूमिका निभा रहे हैं, एक ऐसा ड्रीम रोल, जिसे निभाने में उन्होंने पिछली कुछ बातचीतों के दौरान दिलचस्पी दिखाई थी। विनीत का किरदार खुद को सत्ता और विश्वासघात के जाल में फँसा हुआ पाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vineet Kumar Singh (@vineet_ksofficial)

एक्टर ने हाल ही में फिल्म के लिए एक प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसमें ‘समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट, 2007’ और ‘मालेगांव बम विस्फोट, 2008’ की झलकियाँ दिखाई गईं। इन क्लिप में विनीत दो अलग-अलग किरदारों में हैं, जिसमें वह हिंदू और मुस्लिम दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। वीडियो के अंत में विनीत अपनी सेना की वर्दी में दिखाई देते हैं, साथ में यह लाइन भी है, “हाऊ इज ही कनेक्टेड टू हिम” इस क्लोजिंग लाइन ने इस बारे में अटकलों को हवा दिया है कि विनीत का किरदार इन घटनाओं और मिस्ट्री से कैसे जुड़ता है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, “ही न्यू समथिंग टू डेंजरस- डीड दे ट्राय टू साइलेंस हिम?” इसने विश्वासघात और भ्रष्टाचार के बीच विनीत के शक्तिशाली प्रदर्शन को देखने के लिए उत्सुक दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। ट्रेलर में आतंकी हमलों से जुड़ी एक चौंकाने वाली साजिश का भी खुलासा किया गया है, जिसने दर्शकों को बेचैन कर दिया है।

15 नवंबर को रिलीज होने वाली यह फिल्म कंवर खटाना की किताब ‘द गेम बिहाइंड सैफरन टेरर’ पर आधारित है। विनीत अनुजा साठे और मनोज जोशी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। केदार गायकवाड़ द्वारा निर्देशित और पल्लवी गुर्जर द्वारा निर्मित यह फिल्म दर्शकों पर बड़ा प्रभाव छोड़ने के लिए तैयार है। ‘मैच फिक्सिंग’ के अलावा, विनीत कुमार सिंह ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं और मल्टीलिंगुअल पैन-इंडिया फिल्म ‘जाट’ में भी अभिनय करेंगे, जिसमें वह सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा, उनकी पाइपलाइन में ‘रंगीन’ भी है।

BOLLYWOOD ENTERTAINMENT ENTERTAINMENT NEWS Latest News Match Fixing mystery New promo video thriller Vineet Kumar Singh थ्रिलर मिस्ट्री मैच फिक्सिंग विनीत कुमार सिंह
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
moksha verma
  • Website

Related Posts

भाजपा में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए लड़नी पड़ती है लंबी लड़ाई : कृष्ण अत्री

07/04/2026

हत्या के प्रयास करने के मामले में एक और गिरफ्तार, पुलिस चौकी संजय कॉलोनी टीम की कार्रवाई

31/03/2026

32 साइबर अपराधी गिरफ्तार,217 शिकायतों का हुआ समाधान 

29/03/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.