Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » यूपी थाना दनकौर की 80 लाख रुपए की लूट के मुकदमे में वांछित आरोपी निशांत टीकावली मोड से गिरफ्तार

    यूपी थाना दनकौर की 80 लाख रुपए की लूट के मुकदमे में वांछित आरोपी निशांत टीकावली मोड से गिरफ्तार

    Ajay vermaBy Ajay verma10/07/2020Updated:10/07/2020No Comments3 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay Verma / यूपी में लूट, व फरीदाबाद मे ,हत्या और अवैध हथियार रखने जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी को फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 टीम ने गिरफ्तार किया है। यह आरोपी जेल में बंद गैंगस्टर के लिए काम करता था।फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश सिंह द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए दिए गए आदेश पर डीसीपी क्राइम मकसूद अहमद के निर्देश पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 को एक बहुत बड़ी सफलता आज हासिल हुई है।

    गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम निशांत उर्फ़ लाला है जो की फरीदाबाद के गाँव नचोली थाना भूपानी के अंतर्गत रहने वाला है। क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर अवैध हथियार सहित आरोपी को टिकावली मोड फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना भूपानी में अवैध हथियार रखने से संबंधित मुकदमा नंबर 96 दर्ज किया गया है। प्रभारी क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है जोकि कई वारदातों में शामिल रहा है।

    आरोपी इन वारदातों में शामिल था।

    वारदात नंबर 1
    साल 2008 में आरोपी ने अपने साथी मनोज गाँव नचोली फरीदाबाद, अशोक गाँव आयानगर दिल्ली, निंदर गाँव पलान्जी दिल्ली व अंजनी कुमार निवासी बिहार के साथ मिल कर सह आरोपी निंदर के जीजा की  गाँव मवाई इलाका थाना भूपानी फरीदाबाद में हत्या की थी। जिस पर मुकदमा न० 84 DT. 11.06.2008 U/S 302,34 IPC थाना भूपानी फरीदाबाद में दर्ज हुआ था। आरोपी उपरोक्त मुकदमे में गिरफ्तार हो चूका है। वारदात नंबर 2
    आरोपी उपरोक्त ने साल 2009 में अपने साथी संजीत गाँव गजरोला, जसबीर गाँव डैवता, दिनेश गाँव लडपुरा, आशु लडपुरा, अमित व रविंदर गाँव मथनोरा धरमेंदर गाँव चिती सभी जिला गौतम बुध नगर UP के साथ मिलकर ईलाका थाना दनकोर UP में स्कॉर्पियो सवार व्यक्तियो से हथियारों के बल पर 80 लाख रुपयों की लूट की थी। जिस पर मुकदमा न० 238/2009 U/S 395,397,414,216A,120B IPC थाना दनकोर UP दर्ज हुआ था। इस केस में आरोपी डासना जेल में बंद रहा है। आरोपी पिछले 5-6 वर्षो से अदालत से गैरहाजिर चल रहा है।वारदात नंबर 3
    साल 2018 में आरोपी उपरोक्त से मुकदमा न० 340 DT. 14.8.18 U/S 25-54-59 A. ACT PS NIT FARIDABAD में एक देशी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ जिस में आरोपी नीमका जेल फरीदाबाद में बंद रहा है। जो अब आरोपी अदालत से जमानत पर है मुकदमा न्यालय में विचाराधीन है।वारदात नंबर 4
    कल 9 जुलाई 2020 को आरोपी निशांत को एक देशी पिस्तौल 315 बोर व एक जिन्दा रोंद 315 बोर सहित टिकवली मोड़ इलाका थाना भूपानी में काबू करके गिरफ्तार किया है। अवैध हथियार पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत थाना को भूपानी में मुकदमा नंबर 96 दर्ज किया गया।

    डीसीपी क्राइम मकसूद अहमद ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदि है जो बदमाश परवर्ती के लडको के साथ रहना पसंद करता है।  आरोपी निशांत का दोस्त युसफ पुत्र स्योराजुदीन निवासी आशियाना फ्लैट सेक्टर 56 फरीदाबाद का है जो की ईनामी बदमाश कुलभूषण निवासी नचोली के लिए काम करता है साथ ही मनोज नचोली जो हत्या के मामले में नीमका जेल में बंद है उसके लिए भी युसफ काम करता है। आरोपी युसफ कई मुकदमो में वांछित है जिस की तलाश जारी है।

    पूछताछ पर 31 वर्षीय आरोपी निशातं ने बताया की वह आठवी क्लास तक पढ़ा है और अविवाहित है। पिता स्वर्गवास हो चूका है और मॉ के साथ रहता है।आरोपी चार भाई व एक बहन है जो सभी शादी शुदा है आरोपी के तीन भाई अरविन्द, राजू व नरेश टैक्सी चलाते है जो सभी अलग -अलग रहते है। आरोपी निशांत की गिरफ्तारी के बारे में थाना दनकौर यूपी पुलिस को सूचित किया गया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।

    Crime News Faridabad Police Haryana Police Latest News Nishant Tikavali TODAY EXPRESS NEWS wanted accused in UP police station Dankour robbery of 80 lakh rupees arrested
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.