Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 15
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » एनपीटीआई – सीईए ने थर्मल पावर प्लांटों में चुनौतियां और अवसर पर किया राष्ट्रीय सम्मेलन

एनपीटीआई – सीईए ने थर्मल पावर प्लांटों में चुनौतियां और अवसर पर किया राष्ट्रीय सम्मेलन

Ajay vermaBy Ajay verma20/03/2026No Comments3 Mins Read
NPTI-CEA organizes National Conference on Challenges and Opportunities in Thermal Power Plants

फरीदाबाद। विद्युत क्षेत्र में पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) तथा राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (NPTI) द्वारा संयुक्त रूप से “फ्लाई ऐश का सतत उपयोग: थर्मल पावर प्लांटों में चुनौतियां और अवसर” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य थर्मल पावर प्लांट्स में उत्पन्न होने वाली फ्लाई ऐश के प्रभावी प्रबंधन, उसके औद्योगिक एवं उभरते उपयोगों, नीति ढांचे तथा उससे जुड़े व्यावसायिक एवं राजस्व अवसरों पर विस्तृत विचार-विमर्श करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत श्री सनोज कुमार झा, अतिरिक्त सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, श्री प्रवीण गुप्ता, सदस्य (थर्मल) CEA और श्री स्वप्नेंदु कुमार पांडा, सदस्य (तकनीकी), दामोदर वैली कॉरपोरेशन ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। श्री हेमंत जैन, महानिदेशक, NPTI एवं सदस्य (GO&D), CEA ने सभी अतिथियों का पौधा भेंटकर भव्य स्वागत किया । राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वागत संबोधन देते हुए श्री हेमंत जैन, महानिदेशक, NPTI एवं सदस्य (GO&D), CEA ने सम्मेलन में पहुंचे सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद श्री सनोज कुमार झा, अतिरिक्त सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, श्री प्रवीण गुप्ता, सदस्य (थर्मल) CEA और श्री स्वप्नेंदु कुमार पांडा, सदस्य (तकनीकी), दामोदर वैली कॉरपोरेशन “फ्लाई ऐश का सतत उपयोग: थर्मल पावर प्लांटों में चुनौतियां और अवसर” पर विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रीय सम्मेलन कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन डॉ. इंदु माहेश्वरी, प्रिंसिपल डायरेक्टर (प्रशिक्षण), NPTI द्वारा प्रस्तुत किया गया। बता दें की इस राष्ट्रीय सम्मेलन में विद्युत क्षेत्र से जुड़े नीति-निर्माताओं, विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों, शोधकर्ताओं तथा विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाया गया, ताकि फ्लाई ऐश के सतत एवं प्रभावी उपयोग के लिए व्यावहारिक एवं क्रियान्वित किए जाने वाले सुझावों पर सार्थक चर्चा की जा सके। सम्मेलन के माध्यम से थर्मल पावर प्लांट्स में उत्पन्न फ्लाई ऐश के बेहतर प्रबंधन एवं उसके व्यापक उपयोग के नए अवसरों को तलाशने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, यह मंच विभिन्न हितधारकों के बीच संवाद, सहयोग और नवाचार को समर्पित रहा। पुरे दिनभर चले राष्ट्रीय सम्मेलन में “फ्लाई ऐश का सतत उपयोग: थर्मल पावर प्लांटों में चुनौतियाँ और अवसर” से जुड़े अलग अलग विषयों पर 6 सत्र आयोजित किये गए । इन सत्रों में थर्मल पावर प्लांट्स में फ्लाई ऐश के उत्पादन एवं प्रबंधन, इससे संबंधित नीतिगत ढांचे, दिशा-निर्देश एवं वैधानिक प्रावधानों, फ्लाई ऐश के उन्नत एवं उभरते उपयोगों, औद्योगिक क्षेत्रों में इसके व्यापक उपयोग, इससे जुड़े व्यवसायिक मॉडल एवं राजस्व संभावनाओं के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों द्वारा साझा किए गए अनुभवों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक सत्र में विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए फ्लाई ऐश के प्रभावी, सतत एवं व्यावहारिक उपयोग के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। इस राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रायोजकों में एनटीपीसी, डीवीसी, महाजेनको, एनएलसी इंडिया, मध्य प्रदेश जेनरेटिंग कम्पनी लिमिटेड, जिंदल पावर, जेएसडब्ल्यू और ऐशटेक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड शामिल रहे।

Challenges and Opportunities faridabad for faridabad news - 9953753769 Ajay verma Today Express news National Conference NPTI-CEA Thermal Power Plants एनपीटीआई - सीईए केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण थर्मल पावर प्लांटों में चुनौतियां पर्यावरणीय चुनौतियों फरीदाबाद राष्ट्रीय सम्मेलन विद्युत क्षेत्र
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

वाहन चोरी करने वाले तीन गिरोह का हुआ भंडाफोड़ ,चोरी की नौ बाइक बरामद

14/05/2026

फरीदाबाद में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, बेरोजगारी से था परेशान

11/05/2026

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ‘सुरक्षित बचपन’ परियोजना का शुभारंभ

11/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.