Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, December 5
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » स्वतंत्रता दिवस स्पेशल: ‘पुकार’, ‘नायक’ से लेकर ‘फाइटर’ तक, अनिल कपूर के सशक्त अभिनय की एक झलक!

    स्वतंत्रता दिवस स्पेशल: ‘पुकार’, ‘नायक’ से लेकर ‘फाइटर’ तक, अनिल कपूर के सशक्त अभिनय की एक झलक!

    moksha vermaBy moksha verma15/08/2024No Comments3 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। चाहे वह ‘नायक’ में एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनना हो या ‘फाइटर’ में इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका निभाना हो, अनिल कपूर ने अक्सर अपने रोल्स से दर्शकों पर अमिट प्रभाव छोड़ा है। स्वतंत्रता दिवस पर, यहां उनकी कुछ फिल्में रिविजिट की जा रही हैं, जिन्होंने उनके फैंस को यादगार और जज्बाती अनुभवों से रूबरू कराया है।

    कर्मा: 1986 की यह फिल्म दिलीप कुमार की मुख्य भूमिका वाली सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है, जिसमें जॉनी के रूप में अनिल कपूर ने एक वफादार और देशभक्त व्यक्ति का किरदार निभाया था, जो अपने देश को अपने दिल के करीब रखता है। उन्हें ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है, जो भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है, जिससे वह फिल्म की कहानी में एक मुख्य किरदार बन जाते हैं।

    1942 ए लव स्टोरी: अनिल कपूर ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल एक युवा क्रांतिकारी के रूप में एक शक्तिशाली प्रदर्शन किया है। उनके किरदार को एक अमीर परिवार की लड़की (मनीषा कोइराला) से प्यार हो जाता है और उनका रोमांस उस दौर की राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सामने आता है। कपूर ने भारत के इतिहास में एक अहम अवधि के बैकड्रॉप पर अपनी भूमिका में गहराई लाते हुए, प्रेम और देशभक्ति की जटिलताओं को खूबी से निभाया।

    नायक: अपनी अब तक की सबसे सशक्त भूमिकाओं में से एक में, अनिल कपूर एक दिन के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनते हैं और अपने पद का उपयोग भ्रष्टाचार को चुनौती देने और व्यवस्था में सुधार के लिए करते हैं। आम आदमी और राजनीतिक प्रतिष्ठान के बीच की दूरी को पाटने के लिए समर्पित एक नेता के रूप में कपूर का किरदार दर्शाता है कि कैसे एक व्यक्ति की ईमानदारी और दृढ़ संकल्प महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।

    फाइटर: सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कपूर की भूमिका अनोखी थी और मेगास्टार को ग्रुप कैप्टन राकेश जयसिंह के किरदार के लिए काफी प्रशंसा मिली थी। उनके किरदार के आचरण के साथ-साथ एक्टर की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने भूमिका में गंभीरता और इंटेंसिटी ला दी।

    पुकार: क्या होता है जब एक सैनिक को देश के प्रति अपने जीवन के प्रेम के विरुद्ध जाना पड़ता है? मेजर जयदेव राजवंश के रूप में कपूर का किरदार ताकत और संवेदनशीलता का एक आदर्श मिश्रण है। उनकी भूमिका फिल्म में देशभक्ति, बलिदान और व्यक्तियों और उनके परिवारों पर संघर्ष के प्रभाव जैसे विषयों को दर्शाती है।

    कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ में एक बार फिर दर्शकों को अपनी परफॉरमेंस से हैरान करने के लिए तैयार हैं, जो सिनेमा आइकन की एक और प्रसिद्ध भूमिका बनने के लिए तैयार है। यह फिल्म निर्देशक सुरेश त्रिवेणी के साथ उनका पहला प्रोजेक्ट है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    moksha verma
    • Website

    Related Posts

    शिल्पा राव ने अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपने पहले गुरु, अपने पिता को ट्रिब्यूट दी

    21/11/2025

    फिल्म निर्माता शेखर कपूर की खोई हुई प्रेम कहानी: एक नाव, एक सनराईज, और ज़िंदगी भर के “क्या होता अगर…”

    14/10/2025

    “‘दिलबर की आँखों का’ सॉन्ग पर परफॉर्म करना बेहद रोमांचक अनुभव रहा” — ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने थाम्मा के अब तक के सबसे बड़े पार्टी एंथम में बिखेरा जलवा

    14/10/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2025 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.