Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 31
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » किराएदारों से लॉकडाऊन पीरियड का किराया न लें मालिक : सुमित गौड़

किराएदारों से लॉकडाऊन पीरियड का किराया न लें मालिक : सुमित गौड़

Ajay vermaBy Ajay verma02/06/2020No Comments2 Mins Read

Today Express News / Report / Ajay verma / फरीदाबाद, 02 जून। लॉकडाउन के दौरान सरकार ने जहां मालिकों से किराएदारों से किराए न देने के निर्देश दिए थे वहीं अब इस आदेशों की बिल्डिंग मालिक अवहेलना करके किराएदारों को तंग कर रहे है, जिसको लेकर अब कांग्रेसी नेताओं ने मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने सेक्टर-14 मार्किट एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के किराएदारों के साथ विभिन्न जगहों शामिल होकर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान अधिकतर किराएदारों ने मालिकों पर किराए के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया। किराएदारों की समस्याएं सुनने के बाद कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पूरी तरह से उनके साथ है और जो भी दुकान व मकान मालिक किराएदारों को नजायज रूप से तंग करेगा, उसके खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर देश में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान का किराया मालिकों को माफ करना चाहिए अथवा आधा लेना चाहिए क्योंकि यह समय आपदा का समय था और इस आपदा के समय में अपने लोगों की सहायता करने का प्रयास करना चाहिए न कि मानवता के खिलाफ जाकर उनकी मजबूरी का फायदा उठाने का। उन्होंने कहा कि मालिकों को मानवता का परिचय देते हुए किराएदारों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल रखना चाहिए और उन्हें रियायत देनी चाहिए। इस दौरान सुमित गौड़ ने सभी मालिकों से आग्रह किया कि वह लॉकडाउन पीरियड का किराया किराएदारों से न लें और आगे जब तक बीमारी की वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक आधा किराया लें क्योंकि अभी भी हालात ठीक नहीं है। इस मौके पर सुमित गौड़ ने सभी किराएदारों को विश्वास दिलाया कि उनके हकों के लिए अगर कानूनी लड़ाई लडऩी पड़ी तो वह पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में एक कोर कमेटी का भी गठन किया गया, जो हर एरिया के लिए अलग-अलग होगी और आगामी 9 जून को पुन: एक बैठक के माध्यम से किराएदारों की समस्याओं को जाना जाएगा।

Congress faridabad LockDown NO RENT Owners should not hire lockdown period from tenants: Sumit Gaur sumit gaur TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

व्हीलचेयर पर निर्भरता वाले 69-वर्षीय ब्लड कैंसर मरीज का फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में बोन मैरो ट्रांसप्लांट से किया गया सफल उपचार

26/05/2026

क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 21 किलो 55 ग्राम गांजा सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

24/05/2026

श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया- डॉ. राजेश भाटिया

24/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.