Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 15
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सैक्टर-18 में परसा रहता है अंधेरा

नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सैक्टर-18 में परसा रहता है अंधेरा

Ajay vermaBy Ajay verma16/06/2020No Comments2 Mins Read

Today Express News / Ajay Verma / फरीदाबाद, 16 जून : नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। सैक्टर-18 में स्ट्रीट लाइटों के न चलने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सैक्टर-18 आरडब्ल्यूए द्वारा एक महीने में कई बार स्ट्रीट लाइनों के न जलने की शिकायत नगर निगम अधिकारियों व प्रशासन को दी गई लेकिन नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार व लापरवाही के कारण आज तक स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं हो पाई है। आरडब्ल्यूए के प्रधान रजत चौधरी ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें न जलने के कारण पूरे सैक्टर में अंधेरा पसरा रहता है। अंधेरा का फायदा आवारा व आपराधिक किस्म के लोग वारदातों को आसानी से अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सैक्टर में सभी खंबों पर लगी लाइटें कई महीनों से खराब है, परंतु नगर निगम के लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों को लोगों की इन परेशानियों से कोई लेना देना ही नहीं है। आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष महावीर बिश्नोई का कहना है कि सैक्टर-18 में स्ट्रीट लाइटों के न जलने के कारण आपराधिक किस्म के लोगों का जमावडा सैक्टर में लगा रहता है। स्ट्रीट लाइटों के न जलने के कारण सैक्टर में अंधेरा रहने के कारण आवारा कुत्ते भी बच्चों को अपना निशाना बना लेते हैं। बिश्नोई ने कहा कि कई बार शिकायत देने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाह कार्यशैली के कारण सैक्टर के लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है परंतु अधिकारियों को कोई लेना देना ही नहीं है। इस बारे में जब नगर निगम के एक्सईएन ओमवीर से इस बारे में जानकारी ली तो उनका कहना है कि नगर निगम में अभी स्ट्रीट लाइटें नहीं है एक-दो दिन में लाइटें निगम के पास आ जाएंगे और जल्द ही सैक्टर की सभी लाइटों को ठीक करवा दिया जाएगा व खराब लाइटों को बदल दिया जाएगा।

faridabad Parsa remains dark in sector 18 due to negligence of municipal officials and employees TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों ने फरीदाबाद से लाइव टेलीकास्ट के साथ ग्लोबल स्टेज पर एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी दिखाई

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.