Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » गणतंत्र दिवस पर रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से ठीक हुए मरीजों ने किया रैंप वॉक

    गणतंत्र दिवस पर रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से ठीक हुए मरीजों ने किया रैंप वॉक

    Ajay vermaBy Ajay verma26/01/2024No Comments3 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद: 26 जनवरी, 2024: गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेक्टर-16 स्थित मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में टोटल घुटना एवं कूल्हे की रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी तकनीक से ठीक हुए मरीजों ने अपने पैरों पर एक बार फिर से खड़े होने की आजादी का जश्न मनाया। इस खास मौके पर लगभग 100 लोग (मरीज और उनके परिजन) उपस्थित रहे जिनमें से सभी 70 मरीजों ने गाना गाकर, रैंप वॉक कर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया।

    इस अवसर पर मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में ऑर्थोपेडिक एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के डायरेक्टर एवं एचओडी डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से घुटनों में दर्द एवं कूल्हे की गंभीर समस्या से ग्रस्तलोगों के लिए घुटना एवं कूल्हे की रोबोटिक रिप्लेसमेंट सर्जरी वरदान साबित हो रही है। कार्यक्रम में आए कुछ मरीजों की सर्जरी को दो साल, तीन साल या पांच साल हो गए हैं और उनके घुटनों का दर्द हमेशा के लिए खत्म हो गया है। सर्जरी के बाद उनके जीवन की गुणवत्ता बढ़ गई है, ठीक से चल-फिर रहे हैं और वे सामान्य रूप से अपने रोजमर्रा के कार्यों को करने में भी सक्षम हैं। सर्जरी से पहले घुटनों के असहनीय दर्द के कारण ये लोग बहुत ही पीड़ादायक जिंदगी जी रहे थे।

    इस दिशा में रोबोट असिस्टेड 5D रिप्लेसमेंट सर्जरी ज्यादा बेहतर परिणाम दे रही है क्योंकि इसमें छोटा सा चीरा लगता है, सर्जरी के लगभग 6 घंटे बाद मरीज अपने पैरों पर चलने लगता है और मरीज रिकवरी भी बहुत तेजी से करता है। कार्यक्रम में मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स से ऑर्थोपेडिक एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. रोहित ठक्कर और डॉ. विनीत विमल कर्ण के अलावा हॉस्पिटल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

    मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में ऑर्थोपेडिक एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के डायरेक्टर एवं एचओडी डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि काफी लोगों में भ्रम हैं कि घुटनों की रिप्लेसमेंट सर्जरी कराने के बाद वे ठीक नहीं हो पाएंगे, उनकी तकलीफ और ज्यादा बढ़ जाएगी, चल-फिर नहीं पाएंगे और उन्हें रोजाना लगभग 5 किलोमीटर तक चलना पड़ेगा। इसलिए वे घुटनों की रिप्लेसमेंट सर्जरी कराने से कतराते हैं। ऐसा कुछ नहीं है कि घुटनों की रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद आपको 4-5 किलोमीटर रोजाना चलना जरूरी है। अगर आप अपनी रोजाना की रूटीन एक्टिविटी करते रहें, घर के काम कर रहे हैं, घर में ही घूम-फिर रहे हैं तो भी रोजाना हमारी एक-दो किलोमीटर की वाकिंग (चलना) हो जाती है। इतना भी काफी है जिससे हमारा घुटना ठीक से कार्य करता रहेगा। इससे आपकी मसल टोन, मसल पॉवर और हड्डी ठीक बनी रहेगी। अगर किसी मरीज के लिए 5 किलोमीटर तक चलना आरामदायक है तो वह चल सकता है। जो मरीज स्विमिंग करने में कंफर्टेबल है तो वह स्विमिंग कर सकता है। मरीज सुविधाजनक रूप से अपनी एक्टिविटी कर सकता है।
    सर्जरी के बाद घुटने की देखभाल पर जानकारी देते हुए डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि जिन मरीजों का घुटना रिप्लेसमेंट हुआ है, उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर वे अपने घुटनों पर ज्यादा स्ट्रेस डालते हैं तो उनके घुटने की लाइफ काफी कम हो सकती है। इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बहुत अधिक न चलें, अनावश्यक सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से बचें, अत्यधिक वजन उठाने वाले व्यायाम न करें, भारी वजन लेकर न चलें और आलती-पालथी मारकर न बैठें।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.