Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » प्रदेश की जनता में कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है विश्वास : लखन सिंगला

    प्रदेश की जनता में कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है विश्वास : लखन सिंगला

    Ajay vermaBy Ajay verma30/12/2020No Comments2 Mins Read
    People's faith in Congress is increasing in the state Lakhan Singla

    Today Express News / Ajay verma / फरीदाबाद। सोनीपत से कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी निखिल मदान एवं सांपला नगरपालिका से कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार पूजा देवी के चुनाव में विजयी होने पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने आज ओल्ड फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर लड्ड़ू बांटे और जीत का जश्र मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं लखन सिंगला सहित एक दूसरे को लड्डू खिलाकर इस जीत को कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को जाता है, जिन्होंने इन चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर प्रचार प्रसार किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लखन कुमार सिंगला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों को रोष पनपने लगा है, सरकार की गलत नीतियों के चलते आज हर वर्ग अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहा है और यही कारण है कि नगर निगम, मेयर व नगर पालिका चुनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी, जबकि कांग्रेस ने इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करके लोगों का विश्वास जीतने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बरौदा उपचुनाव जीत के बाद नगर निगम, मेयर व नगरपालिका चुनावों में भाजपा को जनता ने नकार दिया है, उससे साबित होता है कि आने वाले समय में भाजपा का प्रदेश से बोरी-बिस्तरा सिमटने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वह नए वर्ष से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर ले ताकि इस गूंगी बहरी सरकार को आने वाले समय में सत्ता से बेदखल किया जा सके और कांग्रेस पार्टी को पुन: सत्तासीन किया जा सके।

    Congress Lakhan Singla TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.