Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » लोकसभा आम चुनाव 2024 में राजनैतिक दलों द्वारा की जाने वाली रैली और जनसभाओं के लिए निर्धारित किए गए स्थान : जिलाधीश विक्रम सिंह

    लोकसभा आम चुनाव 2024 में राजनैतिक दलों द्वारा की जाने वाली रैली और जनसभाओं के लिए निर्धारित किए गए स्थान : जिलाधीश विक्रम सिंह

    Ajay vermaBy Ajay verma07/05/2024No Comments5 Mins Read
    फाइल फोटो : जिलाधीश विक्रम सिंह।

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | ब्यूरो रिपोर्ट। फरीदाबाद, 07 मई। जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार आदर्श आचार संहिता के नियमों की पालना के लिए लोकसभा आम चुनाव 2024 में  राजनैतिक दलों द्वारा की जाने वाली रैली और जनसभाओं के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं।

    जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार केवल निर्धारित स्थानों पर ही रैली और जनसभा कर सकते हैं। वहीं प्रचार से संबंधित होर्डिंग, बेनर, पोस्टर व अन्य चुनाव प्रचार प्रसार सामग्री भी निर्धारित जगह पर ही लगाए जा सकती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। इसलिए सभी राजनीतिक दल व चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग्स और बैनर लगाने के लिए चिह्नित जगह का ही उपयोग करें।

    यह व्यवस्था की गई है: जिलाधीश
    जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि अनुमति के लिए अलग से एकल खिड़की व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों/चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को रैली, जनसभा, लाउडस्पीकर और वाहन की अनुमति के लिए जिला स्तर और एआरओ स्तर पर एकल खिड़की व्यवस्था लागू की गई है। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार इनके लिए सभी को अनुमति लेना जरूरी है। अगर कोई भी उम्मीदवार बिना अनुमति के चुनाव प्रचार करता पकड़ा गया तो आईपीसी की धारा 171 एच के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    85 पृथला  विधानसभा के प्रचार के लिए  चयनित स्थान इस प्रकार है :-
    जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि 85 पृथला में होर्डिंग, पोस्टर, बैनर व अन्य प्रचार सामग्री व रैली जनसभा के लिए चंदावली – स्वागत गेट के पास, दयालपुर – पंचायत घर के पास, छायंसा बस स्टैंड के सामने, मोहना बस स्टैंड के सामने व अनाज मंडी में, सीकरी प्याला चौक के सामने, सिकरौना बस स्टैंड फ़िरोज़पुर क्लान मोड, करनेरा बस स्टैंड गवर्नमेंट स्कूल के सामने ,फतेहपुर बिल्लौच बस स्टैंड व अनाज मंडी, पृथला दुधौला चौराहे के पास, दुधौला कलवाका रोड बारात घर के सामने, बघोला हाई स्कूल के सामने, अलावलपुर बस स्टेंड, ग्राम सचिवालय के सामने, अगवान पुर स्कूल के सामने, डाडोता पीडब्ल्यूडी  रोड फिरनी चौराहे पर, और  अमरपुर वाटर सप्लाई टंकी के पास, जनौली, गर्ल्स स्कूल चौराहे पर स्थान निर्धारित किए गए हैं।

    – 86 फरीदाबाद एन आई टी  विधानसभा क्षेत्र में   जनसभा के लिए यह स्थान  निर्धारित:-
    जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में  डबुआ कॉलोनी नजदीकी सब्जी मंडी, गौछी चौक पुलिस चौकी के सामने, धौज गांव चौक, पाली गांव चौक, सेक्टर 52 नजदीकी जवाहर कॉलोनी डिस्पोजल के पास स्थान निर्धारित किए गए हैं। वहीं पोस्टर बैनर व अन्य चुनाव प्रचार सामग्री के लिए सैक्टर 55 टी प्वाइंट, पाली सोहना रोड, झाड़सेंतली नजदीकी जेसीबी फैक्ट्री धौज गांव चौक, नंगला गुजरान चौक, डबुआ पाली रोड नजदीकी चुंगी संख्या नंबर 17 गौछी चौक पर स्थान निर्धारित किए गए हैं।

    – 87 बड़खल विधान सभा में राजनैतिक दलों द्वारा की जाने वाली रैली जनसभा के लिए यह है निर्धारित स्थान:-
    जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि बड़खल विधान सभा क्षेत्र में दशहरा ग्राउंड एनआईटी, सूरजकुंड, पर्यटन विभाग की खाली पड़ी जमीन पर, चिमनी बाई धर्मशाला के आगे और आउटर रोड एन एच- 3 के साथ, एफ सी आई गोदाम रोड एन एच -2 पश्चिम साइड पर, शहिद भगत सिंह चौक एन एच- 5 से गांधी कालोनी के एन एच-4 के बाउंड्री वॉल की खाली जगह पर, एस जी एम नगर के स्वर्ग आश्रम के सामने दीवार के साथ खाली जगह पर और सूरजकुंड रोड पर लक्कड़पुर की तरफ जाने वाली रोड के सामने ग्रीन बेल्ट पर स्थान निर्धारित किए गए हैं।

    – 88 बल्लभगढ़ विधानसभा के लिए जनसभा और प्रचार के लिए निर्धारित स्थान:-
    जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मोहना रोड ऊंचा गांव के पास, सिटी पार्क बल्लभगढ़, नहर सिंह पार्क के सामने सेक्टर- 3 की ग्रीन बेल्ट पर, तिगांव रोड पंडित पैलेस के सामने एमसीएफ ग्रीन बेल्ट पर, एस्कॉर्ट रेलवे फैक्ट्री के साथ प्लॉट जो 112 से 114 ग्रीन बेल्ट पर नजदीकी मुजेसर फाटक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर- 22, 23 के बीच रोड के खाली स्थान पर और सेक्टर’ 25 जल घर के पास स्थान निर्धारित किए गए हैं।

    – 89 फरीदाबाद विधान सभा छेत्र में होर्डिंग बैनर के लिए स्थान: –
    जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में दशहरा मैदान सेक्टर 16 ए, बी पी टी पी फ्लाईओवर बाईपास रोड, खेड़ी पुल बाईपास रोड, सेक्टर- 8 नहर के पास बायपास रोड, ओल्ड फरीदाबाद की पुरानी सब्जी मंडी, सेक्टर-12 सेंट्रल पुलिस थाना के पास, सर्वोदय हॉस्पिटल के पास मैदान, सेक्टर -20 बी हनुमान मंदिर के पास, फायर ब्रिगेड स्टेशन और हुडा सेक्टर-7, 8, 9, 10, 11, 14, 15, 15ए ,16, 16 ए, 17, 19 की मार्केट के सामने स्थान निर्धारित किए गए हैं।

    – 89 फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र  में  रैली के लिए स्थान: –
    जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि दशहरा मैदान सेक्टर 16 ए, सेंट्रल पुलिस थाना के साथ मैदान सेक्टर-12, टाउन पार्क के पश्चिम में मैदान सेक्टर 12, टाउन पार्क के उत्तर में मैदान सेक्टर 12 रैली और जनसभाओं के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं।

    – 90 तिगांव  विधान सभा छेत्र पोस्टर, बैनर व अन्य प्रचार सामग्री का स्थान:-
    जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में बाहरी बाईपास रोड, सेक्टर-35 व 37 मोड के पास हुड्डा भूमि का खाली मैदान, नगर निगम के ट्यूबवेल के साथ तथा एनटीपीआई कार्यालय के सामने नहर के साथ वाली भूमि पर, बाहरी बाई पास रोड नहर के साथ खाली भूमि पर सेक्टर-31 मोड के सामने, गांव तिगांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पश्चिम दिशा में राजकीय महाविद्यालय खेल परिसर की चारदीवारी के अन्दर, गांव रायपुर कलां मैन रोड पर, नहर की पुलिया के दोनो तरफ पंचायत जोहड़ वाली खाली भूमि पर, गांव मंझावली मेन रोड पर पटवार घर के साथ वाली खाली भूमि पर, गांव जसाना मेन रोड पर पशु अस्पताल तथा आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के बीच वाली खाली भूमि पर, गांव नचौली मेन रोड पर पब्लिक हेल्थ के ट्यूबवेल के साथ बारात घर की चारदीवारी के अन्दर, गांव नई भूपानी में पब्लिक हैल्थ के ट्युबवैल के सामुदायिक भवन के बीच वाली खाली भूमि पर, गांव खेड़ीकलां में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के मैदान में चारदीवारी के अन्दर स्थान निर्धारित किए गए हैं। वहीं तिगांव  विधान सभा  चुनाव जनसभा / रैली के लिए गांव एत्मादपुर के सामने सेक्टर-30 मोड़, नगर निगम के ट्यूबवेल के पीछे वाला मैदान, गांव इस्माइलपुर में रा० प्रा० स्कूल के पास का मैदान में स्थान निर्धारित किए गए हैं।

    Places determined for rallies and public meetings to be held by political parties in Lok Sabha General Elections 2024: District Magistrate Vikram Singh लोकसभा आम चुनाव 2024 में राजनैतिक दलों द्वारा की जाने वाली रैली और जनसभाओं के लिए निर्धारित किए गए स्थान : जिलाधीश विक्रम सिंह
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.