Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 14
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » विकास परक निर्णयों के साथ सुनियोजित शहरी विकास सरकार की प्राथमिकता विपुल गोयल

विकास परक निर्णयों के साथ सुनियोजित शहरी विकास सरकार की प्राथमिकता विपुल गोयल

Ajay vermaBy Ajay verma24/02/2026No Comments2 Mins Read
Vipul Goyal
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने अंबाला से संबंधित कालोनियों के विषय में सदन के पटल पर विस्तृत और तथ्याधारित जानकारी प्रस्तुत की। मंत्री का वक्तव्य सरकार की विकासोन्मुख दृष्टि प्रशासनिक पारदर्शिता और नागरिक हितों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतिबिंब रहा। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि इन 94 कालोनियों को वर्ष 2012 के अंतर्गत अनुमोदन प्रदान किया गया था। आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की पूर्ति और नियमानुसार प्रक्रियाओं के उपरांत वर्ष 2023 में इन्हें NDC पोर्टल पर अधिकृत किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पहल नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और व्यवस्थित शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि 26 जुलाई 2019 को नगर निगम अंबाला के पुनर्गठन का नोटिफिकेशन जारी हुआ जिसके अंतर्गत 94 कालोनियों में से 31 कालोनियां नगर निगम अंबाला के अधिकार क्षेत्र में तथा शेष 63 कालोनियां नगर परिषद अंबाला के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। उन्होंने कहा कि इन कालोनियों के विकास कार्यों पर लगभग 250 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा चुकी है जिससे क्षेत्र में अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं को मजबूती मिली है। विपुल गोयल ने कहा कि राज्य सरकार विकास परक और जनहितकारी निर्णयों के माध्यम से सुनियोजित शहरी विकास के लक्ष्य को निरंतर आगे बढ़ा रही है। सरकार की नीतियों का मूल उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, शहरी ढांचे को सुदृढ़ करना और विकास को संतुलित एवं सतत बनाना है। मंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता राज्य के नागरिक हैं और हमारी सरकार मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और प्रदेश में विकास कार्यों की यह निरंतरता इसी प्रतिबद्धता और जवाबदेही के साथ आगे भी जारी रहेगी।

#टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ , रिपोर्ट  अजय वर्मा 

development oriented decisions Planned urban development priority of the government says Vipul Goyal टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल बजट सत्र राजस्व एवं आपदा प्रबंधन रिपोर्ट अजय वर्मा शहरी स्थानीय निकाय हरियाणा विधानसभा
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : रेणु भाटिया

12/04/2026

कंपनी से सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

03/04/2026

हरियाणा में 1 अप्रैल से 15 मई तक रबी खरीद के लिए मंडियों में व्यवस्था चाक चौबंद : राजेश नगर

31/03/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.