Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » पुलिस ने मात्र साढ़े 4 महीने में 138 लापता बच्चों को तलाशकर किया परिजनों के हवाले, लौटाई घर की खुशियाँ

    पुलिस ने मात्र साढ़े 4 महीने में 138 लापता बच्चों को तलाशकर किया परिजनों के हवाले, लौटाई घर की खुशियाँ

    Ajay vermaBy Ajay verma24/11/2020No Comments2 Mins Read
    DCP Dr. Arpit Jain

    फरीदाबाद पुलिस हर क्षेत्र में नागरिकों की मदद करने का भरसक प्रयास करती रहती है, इसी मुहीम में फरीदाबाद मिसिंग सेल सहित थाना पुलिस ने जुलाई महीने से अब तक कुल 138 लापता बच्चों को विभिन्न जगहों व शहरों से तलाश कर सकुशल उनके परिजनों के हवाले किया है।

    जैसा कि आप जानते हैं कि माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करके उनकी सारी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। बच्चे अपने माता-पिता की आँख का तारा होते हैं। परन्तु वो आँख के तारे लापता होने के बाद जब आँखों से औझल हो जाते हैं तो उन्हें तलाश करने के लिए उनके परिजन दिन-रात एक कर देते हैं।

    डॉ अर्पित जैन डीसीपी मुख्यालय ने बताया कि इन्ही परिवारों की उम्मीद को जिन्दा रखते हुए पुलिस लापता हुए बच्चों को कड़ी मुशक्कत करके ढूँढने में हर समय प्रयासरत रहती है। कई बच्चे रास्ता भटक जाते हैं, कुछ बच्चों को कोई व्यक्ति आर्थिक लाभ के लिए बहला फुसलाकर उन्हें अगवाह कर लेते हैं। कुछ छोटी उम्र के बच्चे भीड़-भाड़ वाले इलाके में अपने माता-पिता से बिछड़ जाते हैं। वही कुछ नादान उम्र के बच्चे खुद गुमराह हो जाते हैं और छोटी उम्र में फिल्मी जिंदगी को सच मानने लगते हैं और भटक जाते हैं। इसी भटकाव में वह घर से निकल जाते हैं और फिर उन्हे सौ तरह की परेशानियाँ झेलनी पड़ती है। इसी प्रकार के 138 बच्चों (लडके/ लडकियोँ) को पुलिस ने बरामद करके सकुशल उनके परिवारजनों के हवाले किया है।

    डॉ अर्पित जैन ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों का ध्यान रखें, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में उन्हें अकेला न छोड़ें। अक्सर बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ जाते हैं जिससे वह किसी भी प्रकार की दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। गल्त लोगो के हत्थे चढ़ सकते और ऐशे मे दुनिया भर की मुशीबत उठानी पड़ती है। इसलिए उनका ध्यान रखना अति आवश्यक है।

    138 best news DCP Dr. Arpit Jain family Faridabad Police Latest News missing children Police handed over returned home happy TODAY EXPRESS NEWS खुशियाँ तलाशकर परिजनों लापता बच्चों हवाले
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.