Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फरीदाबाद में पुलिस की होगी पैनी नजर : ओपी सिंह

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फरीदाबाद में पुलिस की होगी पैनी नजर : ओपी सिंह

    Ajay vermaBy Ajay verma14/07/2020Updated:14/07/2020No Comments3 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay Verma / स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय में मीटिंग आयोजित।  मीटिंग में सुरक्षा से संबंधित कई अहम निर्देश गए। माल, सिनेमा हॉल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन, बाजार, होटल्स, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, साइबर कैफे, एसटीडी/पीसीओ पर पुलिस की होगी पैनी नजर।

    पुलिस आयुक्त महोदय, श्रीमान ओपी सिंह ने अपने कार्यालय में आज डीसीपी के साथ आयोजित मिटिंग मे, 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने के लिय आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    पुलिस आयुक्त महोदय ने आदेश जारी किए हैं कि प्रत्येक थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, क्राइम यूनिट अपने अपने एरिया में मौजूद होटल, गेस्ट हाउस, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, माल, धर्मशाला को निरंतर चेक करेंगे।

    पुलिस आयुक्त ने मीटिंग के दौरान जारी किए गए आदेश में साफ किया है कि संदिग्ध वाहन और व्यक्ति को अच्छे से चेक किया जाए।

    पुलिस आयुक्त ने कहां की साइबर कैफे मालिकों को निर्देश दिए जाए कि वह प्रत्येक व्यक्ति का डाटा रजिस्टर में एंटर करें। बिना आईडी के किसी भी व्यक्ति को साइबर कैफे में एंट्री नहीं मिलनी चाहिए। सभी अपने सीसीटीवी कैमरा के रिकॉर्ड को मेंटेन करके रखें।

    साइबर कैफे मालिक को अगर किसी व्यक्ति पर शक होता है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

    यदि किसी थाना क्षेत्र मे ISD/STD/PCO इत्यादी है , तो मालिक कॉल करने के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का ब्यौरा रखें खासकर जो लोग पाकिस्तान और बांग्लादेश बात करते हैं।

    फरीदाबाद जिले में पुराने वाहन मोटरसाइकिल/कार बेचने वाले डीलर प्रत्येक ग्राहक के संबंध में अच्छे से जानकारी प्राप्त करें और उसी को ही वाहन बेचे जिसके पास खुद की ओरिजिनल आईडी हो और सही पता हो।

    जिस किसी को भी वाहन बेचे गए हैं उन सभी का रिकॉर्ड (ऑटो फोर सेल/परचेज डीलर) के पास होना अति आवश्यक है।

    पुलिस आयुक्त महोदय ने सुरक्षा के मद्देनजर सिम कार्ड और मोबाइल फोन बेचने वाले दुकानदारों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए हैं कि वह बिना फोटो और ओरिजिनल आईडी के किसी भी व्यक्ति को सिम कार्ड और फोन ना दें।

    इसके अलावा श्रीमान पुलिस आयुक्त ने संदिग्ध वाहनों की निरंतर चेकिंग और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

    पुलिस आयुक्त महोदय ने सभी फरीदाबाद शहर वासियों से अपील की है कि शहर को सुरक्षित रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करें।

    किसी भी व्यक्ति को कोई भी संदिग्ध वाहन, वास्तु, व्यक्ति के बारे में पता लगता है अथवा सूचना मिलती है तो तुरंत इस बारे में पुलिस कंट्रोल रूम फरीदाबाद के 100 नंबर और 9999150000 व्हाट्सएप नंबर पर एवं नजदीकी थाना में सूचना दें।

    फरीदाबाद पुलिस आपकी सुरक्षा में 24*7 तैनात है।

    पुलिस प्रवक्ता,
    फरीदाबाद।

    15 aug faridabad Latest News OP Singh Commissioner of Police FARIDABAD Police will have a keen eye on Faridabad on Independence Day: OP Singh security TODAY EXPRESS NEWS ओपी सिंह पुलिस की होगी पैनी नजर स्वतंत्रता दिवस
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.