Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए जन सहभागिता जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

    शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए जन सहभागिता जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

    Ajay vermaBy Ajay verma04/02/2021No Comments3 Mins Read
    Public participation is necessary to make the city clean and beautiful_ Krishnapal Gurjar

    Today Express News l Ajay Verma | फरीदाबाद । केेंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद को स्मार्ट व स्वच्छ शहर बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की सरकारें कृतसंकल्पित है, लेकिन इसके लिए जन सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि फरीदाबाद की बेहतर कनेक्विटी, अच्छी साफ हवा, अच्छी शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले, जिसके लिए वह दिन-रात प्रयासरत है। इसी का परिणाम है कि उन्हें मतदाताओं का आर्शीवाद रूपी प्यार मिल रहा है, जिसके लिए वह उनके ऋणी है और इसका ऋण वह समूचे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र को विकास की पटरी पर लाकर ही उतार सकते है।

    श्री गुर्जर आज अपने 64वें जन्मदिवस के अवसर पर युवा भाजपा नेता गोल्डी अरोड़ा व पारस राय द्वारा आयोजित विशाल स्वागत समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमेंं 85 ्रक्तवीरों ने रक्तदान कर लोगों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, उपमहापौर मनमोहन गर्ग, जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी, पार्षद अजय बैंसला, जोगी अरोड़ा, अरूण बजाज, बीआर भाटिया, राकेश जैन, कौशल बाठला, अशोक गोयल, वजीर डागर, रंजीत रावल, मुकेश डागर, महेश गोयल सहित सैकड़ों की तादाद में गणमान्य लोग मौजूद थे।

    कार्यक्रम में मंत्री श्री गुर्जर को जहां बुक्के देकर सम्मानित किया गया वहीं उन्हें भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर उनका सत्कार किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृ़ष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य देश को दुनिया का सबसे ताकतवर देश और आर्थिक तौर पर मजबूत शक्ति के रूप में बनाने का है। मोदी जी का खजाना हमेशा देश की सुरक्षा, किसान, गरीब व स्वच्छता की ओर हमेशा खुला है, और केंद्रीय बजट में इसकी साफ झलक दिखाई देती है क्योंकि 34 लाख करोड़ के बजट में पूरा देश आर्थिक तौर पर व इंफ्रास्ट्रक्चर तौर पर मजबूत होगा। उन्होंने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में समूचे प्रदेश में विकास की गति बढ़ी है और मोदी-मनोहर राज में सबका साथ-सबका विकास के साथ-साथ सबका विश्वास की नीति पर कार्य करते हुए लोगों के दिलों को जीतने का काम किया गया है। आज प्रदेश का कोई भी ऐसा विधानसभा क्षेत्र नहीं जो विकास से अछूता हो।

    उन्होंने फरीदाबाद से लगाव की बात करते हुए कहा कि शहर को अगर स्वच्छ व सुंदर बनाना है तो हर व्यक्ति को अपने शहर के प्रति लगाव बनाना होगा और उनके दिलों में तो फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की छत्तीस बिरादरी व हर वर्ग बसता है। उन्होंने अपने जन्मदिवस पर लोगों से अपील की कि वह सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं में सहयोगात्मक रवैया अपनाए, वह उन्हें विश्वास दिलाते है कि एक सच्चे सेवक की तरह दिन रात अच्छाई के लिए उनके साथ खड़े है। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा के युवा नेता गोल्डी अरोड़ा ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ही सही मायनों में फरीदाबाद के विकास पुरूष है, आज फरीदाबाद का विकास विश्वस्तर पर बढ़ा है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि वह केंद्रीय मंत्री गुर्जर को अपना आदर्श मानते हुए राजनीति को हमेशा समाजसेवा के रूप में इस्तेमाल करेंगे।

    Krishnapal Gurjar Public participation Public participation is necessary to make the city clean and beautiful: Krishnapal Gurjar TODAY EXPRESS NEWS केंद्रीय राजयमंत्री कृष्णपाल गुर्जर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.