Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, December 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » आर माधवन को मोस्ट पॉपुलर ऑन-स्क्रीन पिता घोषित किया गया: सर्वे!

    आर माधवन को मोस्ट पॉपुलर ऑन-स्क्रीन पिता घोषित किया गया: सर्वे!

    moksha vermaBy moksha verma11/10/2024No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। एक्टर आर माधवन अपने ऑन-स्क्रीन काम के लिए मशहूर हैं, लेकिन अभिनेता अपनी ऑफ-स्क्रीन शख्सियत के लिए भी उतने ही पॉपुलर हैं। उनकी बेहतरीन फ़िल्मोग्राफी और लगातार सफलताओं ने उन्हें एक ऐसे अभिनेता का तमगा दिलाया है, जिसके पास मिडास टच है। वैसे तो उनके नाम पहले से ही कई अवॉर्ड हैं, लेकिन उन्होंने अपने नाम एक और खिताब जोड़ लिया है। एक सर्वे के अनुसार, अभिनेता को अब हिंदी सिनेमा में मोस्ट पॉपुलर फादर का खिताब मिला है।

    यह सर्वे पिछले महीने देश के 10 राज्यों में किया गया था और परिणाम के अनुसार, एक्टर हिंदी सिनेमा में मोस्ट इंफ्लूएन्शल फादर के रूप में सबसे आगे हैं। दर्शकों के बीच इस इमेज को और भी मज़बूत बनाने वाली बात यह है कि आर माधवन अपने बेटे वेदांत के सपने को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इंटरनेशनल स्विम्मर वेदांत ने स्विम्मर के लिए 48वीं जूनियर नेशनल एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में 4 गोल्ड मेडल्स और 3 सिल्वर मेडल्स जीते। मलेशियन ओपन में उन्होंने भारत के लिए 5 गोल्ड मेडल्स जीते। वेदांत को ओलंपिक की तैयारी में मदद करने के लिए माधवन और उनकी पत्नी दुबई चले गए थे।

    इससे पहले, उनके फैंस ने अभिनेता के पान मसाला ब्रांड को एंडोर्स करने के ऑफर को ठुकराने के फैसले का सम्मान किया था, जबकि उन्हें इसके लिए मोटी रकम मिलने वाली थी। माधवन द्वारा ऑफर ठुकराने का फैसला उनके सिद्धांतों से मेल खाने वाले ब्रांडों के साथ जुड़ने के उनके समर्पण को दर्शाता है, जिससे एक जागरूक और सतर्क पब्लिक फिगर के रूप में उनकी प्रतिष्ठा मजबूत हुई है। इसने माधवन की नैतिकता को भी उजागर किया कि वह ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहते, जिससे युवाओं को गलत संदेश जाए।

    काम के मोर्चे पर, माधवन के पास कई दिलचस्प फिल्में हैं, जो एक बार फिर उनके अभिनय कौशल को उजागर करने के लिए तैयार हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शैतान’ के साथ 2024 की शुरुआत करने वाले अभिनेता अब ‘ब्रिज’, ‘धुरंधर’, ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘शंकरन’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वह ‘टेस्ट’ और ‘अधीरष्टसाली’ जैसे तमिल प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    moksha verma
    • Website

    Related Posts

    शिल्पा राव ने अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपने पहले गुरु, अपने पिता को ट्रिब्यूट दी

    21/11/2025

    फिल्म निर्माता शेखर कपूर की खोई हुई प्रेम कहानी: एक नाव, एक सनराईज, और ज़िंदगी भर के “क्या होता अगर…”

    14/10/2025

    “‘दिलबर की आँखों का’ सॉन्ग पर परफॉर्म करना बेहद रोमांचक अनुभव रहा” — ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने थाम्मा के अब तक के सबसे बड़े पार्टी एंथम में बिखेरा जलवा

    14/10/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2025 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.