Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 23
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » राजकुमार वोहरा ने ज़िला अध्यक्ष का पदभार सँभाला, कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा, सभी विधायकों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

राजकुमार वोहरा ने ज़िला अध्यक्ष का पदभार सँभाला, कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा, सभी विधायकों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Ajay vermaBy Ajay verma09/01/2024No Comments5 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फ़रीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष वोहरा ने कहा कि पार्टी संगठन ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्त्ता को जो जिम्मेदारी दी है उसके लिए मैं, मेरा परिवार तहे दिल से संगठन का शुक्रगुजार है । पार्टी संगठन को और अधिक विस्तार देते हुए पार्टी को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए मैं आप सबके सहयोग से दिन रात कर्मठता और पूर्ण निष्ठा से कार्य करूँगा। मोदी-मनोहर सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो का लाभ जनता तक कैसे पहुंचे और लोक कल्याण के हित में काम कैसे अधिक से अधिक हों, इसके लिए हम सब मिलकर कार्य करेंगे और साथ ही पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।

फ़रीदाबाद में पार्टी संगठन बहुत मज़बूत है और जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के बूते पर 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत की भूमिका तैयार करेंगे ताकि देश और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बने I मोदी – मनोहर की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचायेंगे I उन्होंने कहा की जब चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री, कपडे बेचने वाला मुख्यमंत्री बन सकता है तो कोई भी कार्यकर्त्ता किसी भी शीर्ष पद पर पहुँच सकता है । कार्यकर्ताओं से आह्वन करते हुए राजकुमार वोहरा ने कहा कि पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा करें । उन्होंने अपने स्वागत व अभिनंदन के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। ज़िला अध्यक्ष नियुक्त करने पर राजकुमार वोहरा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल, विधायक राजेश नागर, सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़ और केन्द्रीय व प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया ।

इसके अलावा उन्होंने पार्टी में अपने पूर्व में पदों के दौरान मार्गदर्शन के लिए शेरसिंह भाटिया, हुकम चन्द भाटी, मूलचन्द मित्तल, आर एन सिंह, ओम प्रकाश रेक्स्वाल, वजीर सिंह डागर, अनिल प्रताप सिंह आदि का आभार व्यक्त किया । उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल को बधाई दी ।

नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष का पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और वोहरा को नव दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की। भाजपा संगठन के ज़िले से लेकर बूथ और पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ताओं ने अपने नये ज़िला अध्यक्ष को नव दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। स्वागत कार्यक्रम के बाद नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने विधिवत पार्टी के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल का भी स्वागत किया और बधाई व शुभकामनाएं दीI

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा नरेन्द्र गुप्ता राजेश नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल, जिला प्रभारी मनीष यादव,लोकसभा विस्तारक कर्मबीर यादव, निवर्तमान जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी,अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्षा नीरा तोमर,चेयरमैन रेनू भाटिया, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, स्थानीय निकाय प्रदेश सह संयोजक देवेन्द्र चौधरी, पृथला के पूर्व प्रत्याशी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा सोहनपाल सिंह, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आर एन सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रेक्सवॉल, निवर्तमान महापौर सुमन बाला, उप महापौर मनमोहन गुप्ता, चेयरमैन हुकम सिंह भाटी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

निवर्तमान ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि आज पार्टी जिन ऊँचाइयों पर खड़ी है, वह पार्टी के लाखों करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्यार व परिश्रम का परिणाम है। जिला अध्यक्ष के रूप में पिछले 8 सालों में अपने कार्यकाल के दौरान कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ और मेहनत के दम पर हमने तीनों चुनाव जीते हैंI उन्होंने मंत्रियों, विधायकों, सभी वरिष्ठ नेताओं, पन्ना प्रमुख से लेकर जिले व् प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया I उन्होंने कहा कि राजकुमार वोहरा भाजपा फ़रीदाबाद के बहुत पुराने व सक्रिय कार्यकर्ता हैंI वोहरा पूर्व में संगठन में युवा मोर्चा से लेकर मंडल और ज़िले में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं I उन्होंने राजकुमार वोहरा को बधाई और शुभकानाएं दी और कहा की राजकुमार वोहरा निश्चित रूप से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल का भी स्वागत किया और बधाई व शुभकामनाएं दीI

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि राजकुमार वोहरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होने वोहरा को एक कुशल कर्मठ व योग्य कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्हें जब भी कोई दायित्व मिला, उसका निर्वहन उन्होंने कुशलतापूवर्क किया है और उनके नेतृत्व में फ़रीदाबाद ज़िला संगठन और मज़बूत होगा और 2024 में लोकसभा और विधानसभा की सभी सीटें जीतकर तीसरी बार देश व प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेंगे I उन्होंने जिला अध्यक्ष के रूप में सफल कार्यकाल के लिए गोपाल शर्मा की प्रशंशा की और प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल को बधाई व शुभकामनाएं दीI

प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा को बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता मिलकर पार्टी संगठन का विस्तार कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया I इस अवसर पर सभी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा को बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की I

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता टीपरचंद शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष मान सिंह, अनिल नागर, बिजेंद्र नेहरा, पंकज रामपाल, संजीव भाटी, लखमी चंद भारद्वाज, ज़िला सचिव हरेन्द्र भड़ाना, मुकेश अग्रवाल, सुनीता बघेल, भारती भाकुनी, पुनीता झा, रविंद्र त्यागी, कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, वज़ीर सिंह डागर, प्रकाश भाटी, सचिन गुप्ता, ज़िला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता ज़िला आई टी संयोजक अमित मिश्रा सह मीडिया प्रभारी राज मदान, पार्षद गण, प्रदेश व ज़िला पदाधिकारी, मंडल व मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ व विभागों के संयोजक सह संयोजक जन प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

BJP leaders and workers congratulated Cabinet Minister Moolchand Sharma District President faridabad bjp Rajkumar Vohra कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ज़िला अध्यक्ष पदभार सँभाला फ़रीदाबाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई राजकुमार वोहरा
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.