Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » औद्योगिक इकाईयों मेें फिर लौटेगी रौनक, प्रवासी मजदूर न करें पलायन : राजीव जेटली

    औद्योगिक इकाईयों मेें फिर लौटेगी रौनक, प्रवासी मजदूर न करें पलायन : राजीव जेटली

    Ajay vermaBy Ajay verma15/05/2020No Comments3 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay verma / फरीदाबाद। भाजपा के प्रवक्ता राजीव जेटली ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी से बिगड़ी देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 20 लाख करोड़ के जिस पैकेज की घोषणा की है, उससे हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी साथ ही साथ देश के औद्योगिक संगठनों को भी नई ऊर्जा मिलेगी। श्री जेटली ने कहा कि जहां पूरा विश्व कोरोना महामारी से त्रस्त है, ऐसे में प्रधानमंत्री के मजबूत फैसलों ने देश को इस महामारी से काफी हद तक बचाया है और अब उन्होंने अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने की दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए है, जिससे भारत पुन: उन्नत देशों की श्रेणी में शिखर पर पहुंच जाएगा।

    श्री जेटली आज ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों को केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक कर रहे थे। इस दौरान जेटली ने अपने घरों को जाने वाले मजदूरों को न जाने की सलाह देते हुए कहा कि परिस्थितियां जल्द ही अनुकूल होंगी और फिर से जन-जीवन पटरी पर लौटेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारें मिलकर कोरोना महामारी से मुकाबला कर रही है और जान को बचाने के बाद अब सरकारें जहान को भी बचाने में जुट गई है इसलिए मजदूरों को भी संयम रखना चाहिए और अपने घरों को जाने की बजाए कुछ इंतजार करना चाहिए।

    राजीव जेटली ने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी के चलते त्राहि-त्राहि कर रहा है, फिर भी भारत की स्थिति अन्य देशों के मुकाबले काफी बेहतर है और इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जिन्हें समय पर लॉकडाउन का फैसला करके इस बीमारी की चेन को तोडऩे का काम किया है, इसलिए हमारा दायित्व भी बनता है कि संकट के इस दौर में सरकारें के निर्देशों का पालन करें।

    राजीव जेटली ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के अधिकांश उद्योगों को सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा अन्य सावधानियां अपनाते हुए चलाने की अनुमति दे दी है और धीरे-धीरे फिर से स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने मजदूरों से कहा कि चाहे यूपी, बिहार या मध्यप्रदेश के मजदूर हो, इस विपत्ति के दौर में सरकारों ने उनके रहने व खाने का संपूर्ण इंतजामात किए है, ऐसे में उन्हें भी संयम रखना चाहिए और इस बीमारी से बचने के लिए सरकारों के निर्देशों का पालन करना चाहिए। अंत में उन्होंने मजदूरों से आह्वान किया कि उन्हें रोजगार भी मिलेगा और रहने-खाने पीने की समुचित व्यवस्था मिलेगी क्योंकि यही हरियाणा प्रदेश पहले की तरह उन्हें उन्नत बनाने का काम करेगा।

    migrant laborers should not flee Rajiv Jaitley Raunak will return to industrial units again
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.