Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » श्री श्याम दरबार ट्रस्ट द्वारा संत कबीर गीता विद्या मंदिर स्कूल में जरूरतमंद छात्रों को स्कूल बैग व फल वितरित किये गए

    श्री श्याम दरबार ट्रस्ट द्वारा संत कबीर गीता विद्या मंदिर स्कूल में जरूरतमंद छात्रों को स्कूल बैग व फल वितरित किये गए

    Ajay vermaBy Ajay verma03/10/2023Updated:03/10/2023No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 3 अक्टूबर। श्री श्याम दरबार ट्रस्ट द्वारा मुजेसर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संत कबीर गीता विद्या मंदिर स्कूल में जरूरतमंद छात्रों को स्कूल बैग व फल वितरित किये गए। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज श्री श्याम दरबार ट्रस्ट के द्वारा इस स्कूल में पढऩे वाले करीब पचास बच्चों को स्कूल बैग व फल वितरित किये गए है। उन्होंने कहा कि ऐसी समाजसेवी संस्थाएं समय-समय पर इन बच्चों की पढाई के लिए कुछ न कुछ सहयोग देते रहते है जिनके माध्यम से इन छात्रों को पढऩे में काफी मदद मिलती है।

    वहीं दूसरी और श्री श्याम दरबार ट्रस्ट द्वारा स्कूल बैग दिए जाने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरों पर अलग ही खुशी देखने को मिली। छात्रों ने बताया कि उनके पुराने बस्ते यानी बैग खराब हो चुके थे, जिसके कारण उन्हें आने जाने व पुस्तकें रखने में समस्याओं का सामना करना पड़ता था। श्री श्याम दरबार ट्रस्ट का धन्यवाद किया।

    इस मौके पर श्री श्याम दरबार ट्रस्ट के चेयरमैन मुकेश दीक्षित, प्रधान प्रदीप दीक्षित, महासचिव कुलदीप लाम्बा, एडवोकेट डी.के चौबे, राजेश लाम्बा के अलावा भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के अध्यक्ष अनिल गर्ग, सचिव सुनीता रानी, कोषाध्यक्ष अनिल छाबड़ा, चेयरमैन प्रोजेक्ट प्रदीप टिबरेवाल, पूर्व अध्यक्ष अजय मल्होत्रा, अमर खान, भुवनेश शर्मा, भारत विकास परिषद संस्कार शाखा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    गौरतलब है कि यह स्कूल वर्ष 1996 से भारत विकास परिषद् के द्वारा मुजेसर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आटोपिन तिलक नगर की झुग्गियों में रहने वाले गरीब बच्चों को शिक्षा देने के लिए संत कबीर गीता विद्या मंदिर स्कूल के नाम से चलाया जा रहा है और बच्चो को यहां शुरूआती शिक्षा देने के बाद होनहार बच्चो को सरकारी व अन्य स्कूलों में एडमिशन भी दिलवाया जाता है। वहीं करीब तीन पीढिय़ों से चल रहे इस स्कूल में पढऩे वाली कई पूर्व छात्राओं को इसी स्कूल में कार्यरत भी किया हुआ है।

    distributed faridabad Latest News needy students Sant Kabir Geeta Vidya Mandir School School bags Shri Shyam Darbar Trust जरूरतमंद छात्रों को स्कूल बैग व फल वितरित श्री श्याम दरबार ट्रस्ट संत कबीर गीता विद्या मंदिर स्कूल
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.