Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » सोनू सूद ने अपने जन्मदिन पर अपनी निर्देशित एक्शन फिल्म ‘फतेह’ की रिलीज डेट की घोषणा की!

    सोनू सूद ने अपने जन्मदिन पर अपनी निर्देशित एक्शन फिल्म ‘फतेह’ की रिलीज डेट की घोषणा की!

    moksha vermaBy moksha verma31/07/2024No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। नेशनल हीरो सोनू सूद आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फतेह’ की रिलीज डेट की घोषणा की, जो एक साइबर क्राइम थ्रिलर है और सोनू सूद की निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। सोनू सूद ने इसकी घोषणा एक नए पोस्टर की एक फ़ोटो के साथ की, जिसने निश्चित रूप से फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है, जो 10 जनवरी, 2025 को रिलीज हो रही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सूद ने लिखा, “बी रेडी फॉर दी नेशन्स बेस्ट एक्शन फिल्म।”

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

    सूद ने जैसे ही पोस्ट डाला, उनके फैंस और शुभचिंतकों ने कमेंट सेक्शन में प्रशंसा की बाढ़ ला दी। उन्होंने कहा कि कहानी “महत्वपूर्ण” है और इस पर सभी का ध्यान चाहिए। शक्ति सागर प्रोडक्शन्स और ज़ी स्टूडियोज द्वारा निर्मित, ‘फतेह’ में सूद नसीरुद्दीन शाह और जैकलीन फर्नांडीज के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।

    ‘फतेह’, जो एक डायरेक्टर के रूप में सूद की डेब्यू फिल्म है, साइबर क्राइम के वास्तविक जीवन के उदाहरणों पर प्रकाश डालेगी। ज़ी स्टूडियोज़ और शक्ति सागर प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी यह फिल्म अपने एक्शन सीन्स के साथ भारतीय एक्शन को एक पायदान ऊपर ले जाने का वादा करती है, जिसे टॉप हॉलीवुड तकनीशियन्स की देखरेख में डिजाइन और शूट किया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    moksha verma
    • Website

    Related Posts

    शिल्पा राव ने अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपने पहले गुरु, अपने पिता को ट्रिब्यूट दी

    21/11/2025

    फिल्म निर्माता शेखर कपूर की खोई हुई प्रेम कहानी: एक नाव, एक सनराईज, और ज़िंदगी भर के “क्या होता अगर…”

    14/10/2025

    “‘दिलबर की आँखों का’ सॉन्ग पर परफॉर्म करना बेहद रोमांचक अनुभव रहा” — ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने थाम्मा के अब तक के सबसे बड़े पार्टी एंथम में बिखेरा जलवा

    14/10/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.