Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 15
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » फिल्म ‘PS2’ की स्टारकास्ट ने दिल्ली में किया प्रमोशन

फिल्म ‘PS2’ की स्टारकास्ट ने दिल्ली में किया प्रमोशन

Ajay vermaBy Ajay verma19/04/2023No Comments2 Mins Read
Starcast of film 'PS2' promoted in Delhi

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / मणिरत्नम के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘PS2’ की दूसरी किस्त देखने के लिए लोगों का उत्साह चरम पर है, क्योंकि फिल्म अपनी रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में बॉलीवुड के कुछ सुपरस्टार शामिल हैं जिनमें ऐश्वर्या राय बच्चन, त्रिशा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, चियान विक्रम, शोभिता धूलिपाला, कार्थी और जयम रवि शामिल हैं। दर्शकों की जिज्ञासा को और ऊपर ले जाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने इस महान कृति का तेजी से प्रचार भी शुरू कर दिया है। और, जब देशभर में दर्शकों के दिलों तक पहुंचने की बात हो तो भला कोई प्रमोशन में कोई कमी कैसे छोड़ सकता है!

चेन्नई और कोयंबटूर का दौरा कर चुकी ‘PS2’ की स्टारकास्ट ने प्रतीक्षित सिनेमाई तमाशे को बढ़ावा देने के लिए राजधानी दिल्ली पहुंची। यहां फिल्म से जुड़े कलाकारों ने एक कॉलेज का दौरा किया और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अपने युवा प्रशंसकों के साथ मजेदार बातचीत भी की।

‘PS2’ के निर्माताओं ने फिल्म के आठ गानों को ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया है, जबकि इनमें से चार गानों के लिरिकल वीडियो पहले से ही बाहर हैं, जिन्होंने संगीतप्रेमियों को मोहित कर रखा है। इस ऐतिहासिक नाटक में उन गानों को लार्जर दैन लाइफ देखने के लिए लोगों को और भी ज्यादा उत्साहित कर दिया है। मणिरत्नम की यह महान कृति ‘PS2’ 4डीएक्स में रिलीज होने वाली पहली तमिल फिल्म है और यह फिल्म आईमैक्स में भी रिलीज होगी, जो 1955 में कल्कि कृष्णमूर्ति की किताब पोन्नियिन सेल्वन पर आधारित है।

मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, मणिरत्नम द्वारा निर्देशित और एआर रहमान के संगीत से सजी ‘PS2’ सुबास्करन के लाइका प्रोडक्शंस की प्रस्तुति है। यह फिल्म 28 अप्रैल को तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

ajay verma faridabad DELHI ENTERTAINMENT NEWS film Latest News PS2 PS2 Starcast Starcast प्रमोशन फिल्म PS2
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

भाजपा में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए लड़नी पड़ती है लंबी लड़ाई : कृष्ण अत्री

07/04/2026

हत्या के प्रयास करने के मामले में एक और गिरफ्तार, पुलिस चौकी संजय कॉलोनी टीम की कार्रवाई

31/03/2026

32 साइबर अपराधी गिरफ्तार,217 शिकायतों का हुआ समाधान 

29/03/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.