Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, January 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » स्टडी ग्रुप ने भारतीय स्टूडेंट्स को मेंटरिंग सेशन के लिए अग्रणी अमेरिकी विश्वविद्यालयों से जोड़ा

    स्टडी ग्रुप ने भारतीय स्टूडेंट्स को मेंटरिंग सेशन के लिए अग्रणी अमेरिकी विश्वविद्यालयों से जोड़ा

    vishal rajputBy vishal rajput13/07/2023No Comments3 Mins Read
    Study Group logo

    · स्टडी ग्रुप के सहयोग से स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद में विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों के साथ प्रत्येक स्टूडेंट का अलग-अलग मेंटरिंग सेशन

    · फ्लोरिडा अटलांटिक यूनिवर्सिटी की डॉ. केली रॉय, लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी के फ्रेडी सिक्शेटी और यूनिवर्सिटी ऑफ़ हार्टफोर्ड के निकोलस वेन अंतरराष्ट्रीय शिक्षा की इच्‍छा पूरी होने पर विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करेंगे

    Today Express News | नई दिल्ली, 13 जुलाई, 2023 : अग्रणी अंतरराष्ट्रीय शिक्षा विशेषज्ञ, स्टडी ग्रुप ने भावी स्टूडेंट्स और शैक्षणिक परामर्शदाताओं के साथ व्यक्तिगत (वन-टू-वन) वर्चुअल और प्रत्यक्ष मेंटरिंग सेशन के लिए हाल में फ्लोरिडा अटलांटिक यूनिवर्सिटी, लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ़ हार्टफोर्ड के अध्यापकों को दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद बुलाया था।

    भारत और सम्पूर्ण दक्षिण एशिया में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के लिए स्टूडेंट्स की बढ़ती माँग के मद्देनजर इस आयोजन में प्रतिष्ठित अमेरिकी संस्थानों और शैक्षणिक परामर्शदाताओं के साथ स्टूडेंट्स का संपर्क कराया गया, जहाँ विदेश में रहने और पढ़ने के लिए आवेदन तथा उपलब्ध पाठ्यक्रम के विविध विकल्पों से सम्बंधित प्रश्नों का समाधान किया गया।

    स्टडी ग्रुप के रीजनल डायरेक्टर, करण ललित ने कहा कि, “यूनिवर्सिटी के लिए आवेदन करना जीवन का एक महत्वपूर्ण पल होता है। विदेशों में उच्च शिक्षा ग्रहण करने की आकांक्षा रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए जानकारी लेने के लिए ज्यादा विकल्प, नयी व्यवस्थाएं और अतिरिक्त रियायत उपलब्ध हैं। हमारे हाल के मेंटरिंग आयोजन से भारतीय स्टूडेंट्स को उनके शैक्षणिक और आजीविका संबंधी लक्ष्यों को सपोर्ट करने वाले पाठ्यक्रम के लिए हमारे यूनिवर्सिटी पार्टनर्स द्वारा पेश विविध अवसरों के माध्यम से मार्गदर्शन करने में मदद मिलेगी। हम भागीदारी और बातचीत के लिए अपने साझीदार फ्लोरिडा अटलांटिक यूनिवर्सिटी, लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ़ हार्टफोर्ड के अत्यंत आभारी हैं।”

    फ्लोरिडा अटलांटिक यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल एनरोलमेंट की एसोसिएट डायरेक्टर, डॉ. केली रॉय ने कहा कि, “हमें स्टडी ग्रुप के साथ अपनी साझेदारी के बाद से कैंपस में इतने सारे बुद्धिमान, फोकस्ड और समर्पित भारतीय स्टूडेंट्स का स्वागत करके प्रसन्नता हुई है। सैकड़ों स्टूडेंट्स और दर्जनों शैक्षणिक परामर्शदाताओं की आमने-सामने मुलाक़ात भारत और दुनिया के दूसरे हिस्सों से आकर फ्लोरिडा अटलांटिक यूनिवर्सिटी में सफलता प्राप्त करने के लिए और ज्यादा स्टूडेंट्स को आकर्षित करने में हमें मदद मिलेगी।”

    लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल ऐडमिशन की डायरेक्टर, फ्रेडी सिक्शेटी ने कहा कि, “लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स एक यू.एस. न्यूज़ और वर्ल्ड रिपोर्ट बेस्ट नैशनल यूनिवर्सिटी में शामिल होते हैं। हम भारत में अपनी मजबूत उपस्थिति जारी रखने के लिए उत्साहित हैं और अपनी उच्च दर्जे की पेशकशों से ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को लाभ पहुँचाने की आशा करते हैं।

    यूनिवर्सिटी ऑफ़ हार्टफोर्ड में इंटरनेशनल ऐडमिशन के डायरेक्टर, निकोलस वेन, एम.बी.ए., एम.एस.बी.ए. ने कहा कि, “यूनिवर्सिटी ऑफ़ हार्टफोर्ड और स्टडी ग्रुप अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स को शानदार शिक्षा प्रदान करने के हमारे लक्ष्य के प्रति एकजुट हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ़ हार्टफोर्ड बोस्टन और न्यूयॉर्क से दो घंटे की सुविधाजनक दूरी पर स्थित है। यह अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स के लिए एक प्रमुख गंतव्य है, जहाँ पूरे विश्व में शीर्ष के 5% बिजनेस स्कूलों में शामिल बर्नी स्कूल ऑफ़ बिजनेस, टॉप रैंक का कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग स्थित हैं। यहाँ इंटर्नशिप के अवसर और कई फॉर्च्यून 500 कंपनियों में नौकरी करने के द्वार उपलब्ध हैं।”

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    EaseMyTrip ने किया ‘Republic Day Travel Sale’ का ऐलान, फ्लाइट्स, होटल्स, बस, कैब और हॉलिडे पैकेजेज़ पर मिलेंगे ज़बरदस्त डिस्काउंट

    17/01/2026

    जापान के ड्रम ताओ ने दिल्ली में मचाया धमाल, टोयोटा के मंच पर दिखी ऊर्जा और रिदम की अनोखी जुगलबंदी

    02/12/2025

    क्रेडाई ने लॉन्च किए पहले रियल एस्टेट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स, भारतीय रियल्टी में उत्कृष्ट योगदान होगा सम्मानित

    21/11/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.