Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » विनीत कुमार सिंह ने अपनी फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ के TIFF और BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के लिए है तैयार!

विनीत कुमार सिंह ने अपनी फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ के TIFF और BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के लिए है तैयार!

moksha vermaBy moksha verma13/09/2024No Comments2 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसने इंटरनेट पर काफी चर्चा बटोरी है। महाराष्ट्र के छोटे से शहर मालेगांव में सेट की गई यह फिल्म नासिर शेख की कहानी है, जिसका किरदार आदर्श गौरव ने निभाया है। यह एक फिल्ममेकर है, जो रोजमर्रा की जिंदगी की उबाऊपन से बचने के लिए सिनेमा की ओर रुख करता है। ट्रेलर में फिल्म की एक बेहतरीन झलक दिखाई गई है, जिससे दर्शक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि कहानी कैसे आगे बढ़ती है। फिल्म में विनीत कुमार सिंह भी एक बिल्कुल नए और चंचल किरदार में हैं, जिसमें उनका एक ऐसा पक्ष दिखाया गया है, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। फैंस उन्हें इस अनोखे अवतार में देखकर रोमांचित हैं, जो उनकी सामान्य भूमिकाओं से एक महत्वपूर्ण बदलाव दर्शाता है।

यह फिल्म 13 सितंबर, 2024 को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) के 49वें एडिशन में अपना प्रीमियर करने के लिए तैयार है, जिसमें सिंह शामिल होंगे। TIFF प्रीमियर के बाद, फिल्म का अगला प्रीमियर 10 अक्टूबर, 2024 को प्रतिष्ठित BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में होगा। फिल्म के इंटरनेशनल प्रीमियर के बारे में अपना उत्साह और गर्व व्यक्त करते हुए, सिंह ने कहा, “ये प्लेटफॉर्म उन फिल्मों को उजागर करने में महत्वपूर्ण हैं, जो नया नजरिया पेश करता है और अनूठी कहानी का जश्न मनता है। ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ का हिस्सा बनना एक अच्छा अनुभव रहा है और मैं इस फिल्म को ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर पहचाने जाने से रोमांचित हूं। मैं इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक इस फिल्म को कैसे स्वीकार करेंगे, जिसे हमने पूरे दिल से बनाया है।”

रीमा कागती द्वारा निर्देशित ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ में विनीत कुमार सिंह, आदर्श गौरव और शशांक अरोड़ा जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। सिंह फिलहाल अपनी हालिया फिल्म ‘घुसपैठिया’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। इसके अलावा, उनके पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं, जिनमें मल्टीलिंगुअल पैन-इंडिया फिल्म ‘एसडीजीएम’ भी शामिल है, जिसमें वे सनी देओल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। सिंह के पास पाइपलाइन में ‘आधार’ और ‘रंगीन’ भी हैं, जो बेहतरीन प्रदर्शन करने का वादा करती हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
moksha verma
  • Website

Related Posts

शिल्पा राव ने अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपने पहले गुरु, अपने पिता को ट्रिब्यूट दी

21/11/2025

फिल्म निर्माता शेखर कपूर की खोई हुई प्रेम कहानी: एक नाव, एक सनराईज, और ज़िंदगी भर के “क्या होता अगर…”

14/10/2025

“‘दिलबर की आँखों का’ सॉन्ग पर परफॉर्म करना बेहद रोमांचक अनुभव रहा” — ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने थाम्मा के अब तक के सबसे बड़े पार्टी एंथम में बिखेरा जलवा

14/10/2025
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.