टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद: 30 अप्रैल 2023: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद में एनेस्थिसियोलॉजी विभाग ने देश के उत्तरी क्षेत्र के एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए जानकारी साँझा करने के मंच के रूप में सीआईपीआरए, क्लिनिकल पर्ल्स ऑफ़ रीजनल एनेस्थीसिया कार्यशाला का आयोजन किया। इस कॉन्क्लेव को आईएसए हरियाणा के तत्वावधान में आईएसए फरीदाबाद के सहयोग से आयोजित किया गया और इसका उद्देश्य रीजनल एनेस्थीसिया पर लाइव अल्ट्रासाउंड-गाइडेड और हैंड्स-ऑन वर्कशॉप करना था। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश कुमार सिंघल, वरिष्ठ प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष, पीजीआईएमएस, रोहतक और कई अन्य वरिष्ठ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट ने भाग लिया।
Browsing: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद: 29 अप्रैल 2023: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद ने 29 और 30 अप्रैल 2023 को HIAGECON और हरियाणा चैप्टर IAGE के सहयोग से हरियाणा चैप्टर IAGE के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन कर रहा है, जिसमें ‘गायनी एंडोस्कोपी के बदलते रूप’ पर ध्यान दिया जाएगा। दो दिवसीय कार्यशाला में सीखने के अनुभव के रूप में गायनी मिनिमली इनवेसिव सर्जरी पर लाइव कार्यशालाएं शामिल होंगी।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद: 5 अप्रैल 2023: 60 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक प्रकाश जैन जब मुंबई के एक अस्पताल में गए तो उनके घुटनों में तेज दर्द हो रहा था। सर्जिकल इंटरवेंशन (ऑपरेशन की क्रिया) की सलाह दी गई, जैन को एनेस्थेटिक प्रभावों को सहन करने की उनकी क्षमता का पता लगाने के लिए कुछ जाँच कराने के लिए कहा गया। जाँच में मरीज के दिल में ब्लॉकेज का पता चला, दो धमनियां 100% बंद थीं और एक धमनी लगभग 70% ब्लॉक थी। मरीज में कोरोनरी आर्टरी डिजीज (सीएडी) का पता चला जिसके लिए उसे तत्काल सर्जिकल इंटरवेंशन (ऑपरेशन की क्रिया) की आवश्यकता थी जिसमें मरीज की जान को खतरा था।