Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद ने मिनिमिली इनवेसिव कार्डियक प्रक्रियाओं के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाकर “विश्व स्वास्थ्य दिवस की 75 वीं वर्ष गांठ मनाई  

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद ने मिनिमिली इनवेसिव कार्डियक प्रक्रियाओं के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाकर “विश्व स्वास्थ्य दिवस की 75 वीं वर्ष गांठ मनाई  

Ajay vermaBy Ajay verma05/04/2023No Comments5 Mins Read
Maringo Asia Hospitals Faridabad celebrates 75th World Health Day by spreading awareness about the benefits of Minimally Invasive Cardiac Procedures

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद: 5 अप्रैल 2023: 60 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक प्रकाश जैन जब मुंबई के एक अस्पताल में गए तो उनके घुटनों में तेज दर्द हो रहा था। सर्जिकल इंटरवेंशन (ऑपरेशन की क्रिया) की सलाह दी गई, जैन को एनेस्थेटिक प्रभावों को सहन करने की उनकी क्षमता का पता लगाने के लिए कुछ जाँच कराने के लिए कहा गया। जाँच में मरीज के दिल में ब्लॉकेज का पता चला, दो धमनियां 100% बंद थीं और एक धमनी लगभग 70% ब्लॉक थी। मरीज में कोरोनरी आर्टरी डिजीज (सीएडी) का पता चला जिसके लिए उसे तत्काल सर्जिकल इंटरवेंशन (ऑपरेशन की क्रिया) की आवश्यकता थी जिसमें मरीज की जान को खतरा था। 74 वर्षीय चतर सिंह पार्किंसंस रोग, मोटापा, और ट्रिपल वेसल रोग (तीनों हृदय धमनियां बंद हो जाना) के साथ आये जिसमें ऑपरेशन और रिकवरी में अधिक जोखिम था।  42 साल के अजय चोपड़ा का टीएमटी टेस्ट पॉजिटिव था और उनमें सिंगल वेसल डिजीज का पता चला था जो 100% ब्लॉक था और उन्हें भी तत्काल सर्जिकल इंटरवेंशन (ऑपरेशन की क्रिया) की आवश्यकता थी। 42 साल के मोहित राणा को हार्ट वाल्य की समस्या थी और 64 साल की मीना वशिष्ठ को सीने में तेज दर्द था। समान हृदय स्वास्थ्य चुनौतियों वाले रोगियों की सूची लंबी हो सकती है और उनमें से प्रत्येक का उनकी हृदय संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मिनिमली इनवेसिव तकनीक के साथ इलाज किया गया था। इन सभी मरीजों का इलाज मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी विभाग (सीटीवीएस) के सीनियर कंसल्टेंट और एचओडी डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने किया।

मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी, जिसे आमतौर पर एमआईसीएस सीएबीजी या एमआईसीएस वाल्य सर्जरी के रूप में जाना जाता है, एक 5-7 सेंटीमीटर चीरे के माध्यम से की जाती है। एमआईसीएस सीएबीजी एक बीटिंग हार्ट प्रोसीजर है जिसमें कोरोनरी धमनी बाईपास ग्राफ्टिंग एक एंट्रोलैटरल मिनी थोरैकोटॉमी के माध्यम से की जाती है। मिनिमली इनवेसिव CABG के विकल्प के साथ सर्जन हड्डियों को काटे बिना पसलियों के बीच एक छोटे चीरे के माध्यम से हृदय तक पहुंचता है। रोगी के हृदय को रोकने की कोई आवश्यकता नहीं होती है और अधिकांश रोगियों को हृदय-फेफडे बाईपास मशीन पर नहीं रखना पड़ता है। 

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद के सीनियर कंसल्टेंट और एचओडी डॉ आदित्य कुमार सिंह ने कहा कि “एमआईसीएस सीएबीजी एक नई, विकसित प्रक्रिया है और यह उन तकनीकों के बारे में बताती है जिसमें सुरक्षित और बेहतर परिणामों के साथ छोटे ऑपरेशन चीरे शामिल है। बड़े धीरों के विपरीत न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी के साथ, रोगी को केवल छोटे कटों का अनुभव होगा। इसका मतलब है कि आस-पास के ऊतकों, मांसपेशियों और तंत्रिकाओं के साथ-साथ अंगों को भी बहुत ही कम नुकसान पहुंचता है। छोटे चीरों का मतलब प्रक्रिया के दौरान कम रक्तस्राव और ओपरेशन के बाद दाग या निशान भी होता है। एमआईसीएस प्रक्रिया के दौरान या बाद में बहुत कम या कोई दर्द नहीं होने के कारण नार्कोटिक्स (सुन्न करने वाली दवा) की आवश्यकता कम पड़ती है। इसके अलावा, अस्पताल में रहने की दर आधे से भी कम हो जाएगी। अंत में, मिनिमली इनवेसिव सर्जरी आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) पर कम असर डालती है। वर्तमान समय में जहां मरीज अस्पताल में कम समय तक रहने, तेजी से ठीक होने, और कम दर्द और परेशानी की उम्मीद करते हैं, हम ऐसी प्रक्रियाएं अपनाते हैं जो रोगियों के लिए कई तरह से फायदेमंद होती हैं।
मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ डॉ. राजीव सिंघल ने कहा कि मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स का ‘पेशेंट फ़र्स्ट’ का विज़न है और यहां के डॉक्टर सबसे पहले इस बात पर ध्यान देते हैं कि उनके मरीजों के लिए सबसे ज्यादा क्या फायदेमंद हो सकता है। पिछले एक दशक में, एमआईसीएस प्रक्रियाएं कई लाभों की वजह से अत्यधिक पसंदीदा चिकित्सा प्रक्रिया बन गई हैं। रोगी सुरक्षा के दृष्टिकोण से, यह प्रक्रिया डॉक्टरों के साथ-साथ रोगियों के लिए भी प्रमुख बन गई है। क्लिनिकल एक्सीलेंस के दृष्टिकोण से, हमने देखा है कि हृदय शल्य चिकित्सा में नई तकनीकों ने छोटे और कम दर्दनाक चीरों के माध्यम से कई सामान्य ओपन हार्ट ऑपरेशन करने की अनुमति दी है। हृदय रोग के लिए सबसे बेहतरीन देखभाल प्राप्त करने के लिए अत्याधुनिक सर्जिकल तकनीकों इस्तेमाल करना और बच्चों, किशोरों और वयस्कों के लिए मिनिमल इनवेसिव सर्जिकल देखभाल के सभी पहलुओं में विशेषज्ञता मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स की ताकत है।
एमआईसीएस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति के बावजूद, विशेष रूप से विकासशील देशों में संख्या कम बनी। हुई है। एमआईसीएस के उल्लेखनीय लाभों में एक निश्चित कॉस्मेटिक लाभ, रक्त की कम हानि और खू चढाने की आवश्यकताओं में कमी, अस्पताल में रहने की अवधि कम होना, और संभावित संक्रामक समस्याओं की रोकथाम शामिल है। यह प्रक्रिया पोस्ट-ऑपरेटिव रिकवरी समय को कम करने और मरीज के काम पर • जल्दी लौटने में मदद करती है। इस सबके बावजूद कुछ आर्थिक रूप से उभरते देशों में प्रक्रिया की स्वीकृति का स्तर एक चुनौती बनी हुई है। विशेष रूप से भारत जैसे देशों में प्रक्रियाओं की स्वीकृति के लिए एमआईसीएस प्रक्रियाओं के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना समय की जरूरत बन गई है।
 
मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद के बारे में: 
मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद 500 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी हेल्थकेयर प्रदाता है जो टर्शीएरी केयर प्रदान करता है। सर्वोत्तम क्लिनिकल एक्सीलेंस के साथ, हॉस्पिटल अंतरराष्ट्रीय मानकों पर अपने एक्सीलेंट केंद्रों के माध्यम से वैश्विक विशेषज्ञता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अस्पताल अपने परिसर में सबसे बड़े और सबसे कुशल ऑक्सीजन संयंत्र से लैस होने वाला पहला हॉस्पिटल है। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं, नवीनतम जांच सेवाएं और अत्याधुनिक तकनीकें प्रदान करता है जो रोगियों की जरूरतों को पूरा करती हैं। इस हॉस्पिटल की योजना, डिजाइन और निर्माण को भारत के सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटल भवनों में स्थान दिया गया है।
faridabad HEATH EXPRESS Latest News Maringo Asia Hospitals Faridabad TODAY EXPRESS NEWS World Health Day मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स विश्व स्वास्थ्य दिवस
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.